फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Samples of 11 medicines made in Himachal failed, see full list here

हिमाचल में बनी 11 दवाओं के सैंपल फेल, यहां देखें पूरी सूची

Wed, 19 Aug 2020 10:38 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Wed, 19 Aug 2020 10:38 AM IST
विज्ञापन
Samples of 11 medicines made in Himachal failed, see full list here
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हिमाचल प्रदेश में बनी 11 जीवनरक्षक दवाओं के सैंपल हो गए हैं। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने इसको लेकर ड्रग अलर्ट जारी किया है। देशभर में कुल 35 दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं। सीडीएससीओ ने देश में कुल 808 दवाओं के सैंपल की जांच की थी, जिसमें से 773 सैंपल मानकों पर खरे उतरे हैं, जबकि 35 दवाओं के सैंपल फेल हो गए हैं। इनमें अधिकांश दवाएं बीपी/हाइपरटेंशन, एंटी बॉयोटिक, बुखार, गैस, कैल्शियम, एंटी एलर्जी, ताकत व उल्टी आदि के अलावा सैनिटाइजर भी शामिल हैं। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक हिमाचल प्रदेश के अलावा उत्तराखंड की 7, दिल्ली की 6 व पंजाब की 3 दवाओं के अलावा कर्नाटक, कोलकाता, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र व गुजरात में बनी दवाओं के भी सैंपल फेल हुए हैं। इसी तरह चीन में बनी एक दवा का सैंपल जांच में फेल हुआ है। प्रदेश में बनी दवाओं के इतनी बड़ी संख्या में सैंपल फेल होने के कारण प्रदेश की दवा निर्माता कंपनियों पर फिर से सवाल उठे हैं। बीबीएन के 9 तथा जिला सिरमौर व ऊना के एक-एक उद्योग की दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं। ड्रग विभाग ने ऐसे सभी दवा उद्योगों को नोटिस जारी करने की तैयारी कर ली है जिनकी दवाएं मानकों पर खरी नहीं उतरी हैं। इन सभी दवाओं के स्टॉक को बाजार से वापस बुलाया जाएगा, जिनकी दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं। 

विज्ञापन

ये दवाएं हुईं जांच में फेल

सीडीएससीओ से मिली जानकारी के अनुसार वीएडीएसपी फार्मास्यूटिकल झाड़माजरी की जोनेर्ब का बैच नंबर जैडआरबी-12, जी लेबारेट्रीज पांवटा साहिब की जेपरा एक्स टी का बैच नंबर 419-412, विजा ड्रग फार्मास्यूटिकल साई रोड बद्दी की रैमीगल-5 का बैच नंबर वीजी 8034, नोइल फार्मा इंडिया जुड्डी कलां बद्दी की आइसोप्रोफाइल एल्कोहल हैंड सैनिटाइजर बैच नंबर एनपीई 003, मार्टिन एंड ब्राउन बायोसांइस मल्कुमाजरा बद्दी डाइक्लोफेनेक, पोटाशियम और पैरासिटामोल बैच नंबर एमटी 1904, ऐश्वर्या हेल्थ केयर बद्दी की लूकोनाजोल इंजेक्शन बैच नंबर ए 9123, अलाइंस बायोटेक काठा बद्दी की एससिटलोप्रैम का बैच नंबर एटीटी 110, सेलिब्रिटी बायोफार्मा बरोटीवाला की कारवेडिलोल का बैच नंबर सीएडीजी 904001, विंग बायोटेक बद्दी की कैल्शियम एंड विटामिन डी 3 का बैच नंबर सीवीडीटी-1371,  एडी बायोटेक कौंडी बद्दी की आइसोप्रोफाइल रबिंग सैनिटाइजर बैच नंबर 393 व स्विसकैम हेल्थ केयर हरोली ऊना की इथेनोल एंड आइसोप्रोफाइल एल्कोहल सैनिटाइजर एफ 512 का सैंपल फेल हुआ है। 

उद्योगों को जारी होंगे नोटिस : कपूर 
सहायक राज्य दवा नियंत्रक मनीश कपूर ने बताया कि प्रदेश में 11 दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं। इन सभी उद्योगों को कारण बताओ नोटिस जारी किए जाएंगे। साथ ही इन दवाओं के बैच के स्टॉक को बाजार से वापस मंगवाया जाएगा। ड्रग विभाग ने ऐसे उद्योगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है, जिनकी दवाओं के सैंपल फेल हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed