फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Samples from sewerage plants taken on the same day, at the same time, reports are differentSearch for th

Shimla News: एक दिन, एक ही समय लिए सीवरेज प्लांटों से सैंपल, रिपोर्ट अलग-अलग

Fri, 10 May 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Samples from sewerage plants taken on the same day, at the same time, reports are differentSearch for th
सवालों के घेरे में प्रदेश और केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्डों की सैंपल लेने की प्रक्रिया
विज्ञापन

ढली और मल्याणा के सीवरेज प्लांटों से लिए थे सैंपल
हर्षित शर्मा
शिमला। शहर के ढली और मल्याणा सीवरेज प्लांट से लिए गए सैंपलों की रिपोर्ट अलग-अलग आने से सैंपल लेने की प्रक्रिया पर सवाल उठना शुरू हो गए हैं।

दोनों प्लांटों से राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एचपीपीसीबी) और केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की टीम ने सैंपल लिए थे। लेकिन सीपीसीबी के सभी सैंपल जहां फेल दिखाए हैं वहीं ढली और मल्याणा प्लांट के राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा लिए सैंपल पास बताए हैं। अब इनमें से किसकी रिपोर्ट सही इस पर सवाल उठना शुरू हो गए हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा ढली और मल्याणा के सैंपल फेल होने के बाद पेयजल कंपनी ने सैंपलिंग की प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। अश्विनी खड्ड में बढ़ते प्रदूषण के मद्देनजर एनजीटी के आदेशों के बाद सीपीसीबी की टीम ने मल्याणा, लालपानी और ढली प्लांट से सैंपल लिए थे। प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने भी सीपीसीबी की टीम के साथ सैंपल लिए थे।
एनजीटी के तय पैमानों के हिसाब से सीवरेज प्लांट से निष्कासित पानी में टीएसएस (टोटल सस्पेंडिड सॉलिड) 20 मिलीग्राम प्रति लीटर और बीओडी (बायोलोजिकल ऑक्सीजन डिमांड) 10 मिलीग्राम प्रति लीटर से कम होने चाहिए। दोनों सरकारी एजेंसियों की टीमों ने सैंपल एक ही दिन एक साथ और एक ही जगह से लिए हैं। ऐसे में रिपोर्ट में अंतर आने से पूरी सैंपलिंग प्रकिया पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन


ये है सीपीसीबी की रिपोर्टसीपीसीबी की रिपोर्ट में मल्याणा प्लांट से छोड़े जा रहे पानी में बीओडी 37 मिलीग्राम प्रति लीटर, टीएसएस 27 मिलीग्राम प्रति लीटर है और ढली प्लांट से छोड़े पानी में बीओडी 33 मिलीग्राम प्रति लीटर निकला है। एनजीटी के पैमानों के आधार पर यह सैंपल फेल है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ये है एचपीपीसीबी की रिपोर्ट
प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट में मल्याणा प्लांट से छोड़े जा रहे पानी में बीओडी 7.6 मिलीग्राम प्रति लीटर, टीएसएस 27 मिलीग्राम प्रति लीटर है और ढली प्लांट से छोडे़ जा रहे पानी में बीओडी 6.5 मिलीग्राम प्रति लीटर और टीएसएस 8.5 मिलीग्राम प्रति लीटर है। एनजीटी के पैमानों के हिसाब से प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सैंपल पास हैं।

कोट
प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीमों ने एक साथ एक ही दिन सैंपल लिए थे। एक रिपोर्ट में सैंपल पास हैं और दूसरे में फेल। ऐसा कैसे हो सकता है। कंपनी एनजीटी में दी गई सीपीसीबी की रिपोर्ट के खिलाफ अपील दायर करेगी। कंपनी की स्थापना के बाद से कंपनी ने जल उपचार में उत्कृष्टता के लिए नई तकनीक का इस्तेमाल किया है।

-संजय कौशल, एजीएम, एसजेपीएनएल

30 करोड़ से अपग्रेड किए हैं दोनों प्लांट
अमरुत मिशन के तहत 30 करोड़ से ज्यादा रुपये की लागत से हाल ही में मल्याणा और ढली प्लांट को अपग्रेड किया है। दोनों प्लांटों में पुरानी एएसपी की जगह नई एसबीआर तकनीक लगाई है। अपग्रेड के बाद कंपनी ने दावा किया था कि उपचार के बाद प्लांट से पीने लायक पानी निकल सकेगा। सीपीसीबी की रिपोर्ट में सैंपल फेल होने के बाद दोनों प्लांटों के अपग्रेड कार्य पर भी सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article