फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   sample reports of sweets comes a month later in shimla

यहां मिठाई खाने के बाद बताते हैं यह तो घटिया थी

Mon, 06 Oct 2014 10:23 AM IST
Updated Mon, 06 Oct 2014 10:23 AM IST
विज्ञापन
sample reports of sweets comes a month later in shimla

आम जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ प्रशासन के बंदोबस्त इस बार भी दुरुस्त नहीं हो पाए हैं। हैरत इस बात की है कि हर साल यहां खाद्य पदार्थों के सैंपल फेल होते हैं लेकिन इसके बावजूद प्रशासन कुछ नहीं पा रहा।

विज्ञापन


यही नहीं आलम यह है कि दिवाली पर मिठाइयां और खाद्य पदार्थ बिक जाने के बाद ही पता चल पाता है कि यह घटिया है। कारण सैंपलों की रिपोर्ट एक माह बाद आती है। आजकल त्यौहारी सीजन को नजर अंदाज कर जांच टीम छुट्टियों की मौज ले रही है।
विज्ञापन


बाहर से आने वाले खाद्य पदार्थों की कोई जांच नहीं हो रही। मिठाइयों के सैंपल भी नहीं भरे जा रहे। जाहिर है कि बीते साल की तरह इस साल भी दीवाली के नजदीक दुकानों से मिठाइयों के सैंपल लेंगे। जब तक रिपोर्ट आएगी तब तक दीवाली बीत जाएगी, जिस दुकान से मिठाई के सैंपल लिए होंगे वहां से सारी मिठाई बिक चुकी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल 11 सैंपल हुए थे फेल

sample reports of sweets comes a month later in shimla

बीते साल दीवाली के दौरान भरे मिठाई के 11 सैंपल फेल हो गए थे। इसकी रिपोर्ट दीवाली बीत जाने के करीब एक महीने बाद आई। इतना सब कुछ होने के बावजूद त्यौहारों के लिए दौरान ऐसी कोई रणनीति नहीं बना पाया है ताकि मिठाइयों की गुणवत्ता का 24 घंटे के भीतर पता चल सके।

नगर निगम का कहना है कि सरकारी अवकाश होने के कारण वह मिठाइयों की दुकानों का निरीक्षण तो कर रहे हैं लेकिन इस दौरान सैंपल भरना मुमकिन नहीं रहता। सैंपल भरने के लिए कई तरह की औपचारिकताएं करनी पड़ती हैं।

यह तभी संभव है जब सरकारी कार्यालय खुले हों। लिहाजा पूरी तरह चेकिंग पाने में एमसी कर्मचारियों को भी दिक्कत आती है। छुट्टियों के दौरान शिमला में कारोबार रफ्तार पकड़ता है। लेकिन औपचारिकताओं के चलते छुट्टियों में सैंपल नहीं भरे जाते।

जहां अंदेशा वहां भरें सैंपल : सिंह

sample reports of sweets comes a month later in shimla

नगर निगम आयुक्त अमरजीत सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य शाखा को निर्देश दिए हैं कि किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें। जहां जरा भी अंदेशा हो वहां तत्काल सैंपल भरें जाएं। मिलावट खोरों को नहीं बख्शा जाएगा। सैंपल रिपोर्ट जल्द आए इस बारे में उचित कदम उठाए जा रहे हैं।

पिछले साल भरे 49 सैंपल, कई हो गए थे फेल

नगर निगम की स्वास्थ्य शाखा ने शहर में पिछली दीवाली पर 49 खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे। पैक्ड आने वाले कई नामी मिठाई के ब्रांड के सैंपल घटिया पाए गए। यह सैंपल मालरोड, लोअर बाजार संजौली, ढली, टुटू, कसुम्पटी, छोटा शिमला से भरे। इसमें बर्फी, गुलाब जामुन, पेठा और पैक्ड ड्राई फ्रूट के सैंपल शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed