फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   samagra shiksha abhiyan Himachal Pradesh Math Science and English learning through Cartoons

शिक्षा: कार्टून के माध्यम से विज्ञान, अंग्रेजी और गणित की पढ़ाई करेंगे विद्यार्थी

Sat, 02 Sep 2023 01:15 PM IST
अरविन्द ठाकुर बवीता चंदेल, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
बवीता चंदेल, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 02 Sep 2023 01:15 PM IST
सार

हमीरपुर जिले में 147, शिमला में 208 और सोलन में 49 चिह्नित स्कूलों को टीवी डिवाइस किट प्रदान कर दी गई है।

विज्ञापन
samagra shiksha abhiyan Himachal Pradesh Math Science and English learning through Cartoons
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश के 404 स्कूलों में अब विज्ञान, अंग्रेजी और गणित की पढ़ाई कार्टून के माध्यम से होगी। समग्र शिक्षा के तहत संपर्क फाउंडेशन ने हमीरपुर, शिमला और सोलन के स्कूली विद्यार्थियों के लिए टीवी डिवाइस तैयार की है। इसमें छठी से आठवीं कक्षा तक विज्ञान, गणित और अंग्रेजी विषय कार्टून के माध्यम से तैयार किया किए हैं। इससे विद्यार्थियों को तीन विषयों को समझने में आसानी होगी और उन्हें कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ेगा।

विज्ञापन


फाउंडेशन ने पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर इसके लिए तीन जिले चुने हैं। हमीरपुर जिले में 147, शिमला में 208 और सोलन में 49 चिह्नित स्कूलों को टीवी डिवाइस किट प्रदान कर दी गई है। पहले ट्रायल के तौर पर फाउंडेशन ने डिवाइस में केवल विज्ञान विषय ही डाला था, लेकिन अब अंग्रेजी और गणित विषय भी शामिल किए हैं। तीन जिलों में ट्रायल सफल होने के बाद फाउंडेशन अन्य जिलों में भी स्कूलों को टीवी डिवाइस उपलब्ध कराएगी।
विज्ञापन


जिन स्कूलों में स्मार्ट टीवी की सुविधा नहीं हैं, उनको स्मार्ट टीवी भी प्रदान किए जाएंगे। संपर्क टीवी डिवाइस किट को चलाने के लिए 404 स्कूलों के अध्यापकों को खंड स्तर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शिक्षकों को स्कूल में स्मार्ट टीवी के साथ संपर्क डिवाइस को कनेक्ट करने, उसे चलाने और विद्यार्थियों को पढ़ाने के बारे में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश के 404 स्कूलों में विद्यार्थी विज्ञान, अंग्रेजी और गणित विषय कार्टून से पढ़ेंगे। संपर्क फाउंडेशन की ओर से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए स्कूलों को आधुनिकता से जोड़ा जा रहा है। - अनूप कौशल, जिला प्रभारी, संपर्क फाउंडेशन 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed