{"_id":"5fa42a267bf6ef143133629b","slug":"sales-and-bursting-of-firecrackers-may-be-banned-in-himachal-also","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में भी पटाखों की बिक्री और फोड़ने पर लग सकता है प्रतिबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में भी पटाखों की बिक्री और फोड़ने पर लग सकता है प्रतिबंध
Fri, 06 Nov 2020 11:01 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 06 Nov 2020 11:01 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
हिमाचल में भी पटाखों की बिक्री और फोड़ने पर प्रतिबंध लग सकता है। सरकार इस फैसले को लेकर मंथन में जुटी है। हालांकि प्रदेश में पटाखे ज्यादा नहीं फोड़े जाते। साथ ही आबादी और जगह के अनुपात में भी अन्य राज्यों की अपेक्षा काफी अंतर है, लेकिन माना जा रहा है कि 9 नवंबर को नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के इस संबंध में आने वाले फैसले के बाद सरकार बैन का आधिकारिक एलान कर सकती है।
विज्ञापन
दरअसल, कोरोना के चलते इस बार पटाखों से होने वाले प्रदूषण को देखते हुए एनजीटी में सुनवाई चल रही है। उधर प्रदेश में अधिकांश जिलों में पटाखे बेचने के लिए स्थान चिह्नित कर दिए गए हैं। राजधानी शिमला में तो शुक्रवार से बिक्री भी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन