फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Sale of tickets for India-New Zealand match from September 1

Cricket World Cup: धर्मशाला में प्रस्तावित भारत-न्यूजीलैंड मैच के टिकटों की बिक्री 1 सितंबर से

Mon, 14 Aug 2023 05:00 AM IST
Krishan Singh मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 14 Aug 2023 05:00 AM IST
सार

आईसीसी की ओर से जल्द ही विश्व कप के मैचों की टिकटों को बेचने के लिए टिकट सेल कंपनियों का चयन कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Sale of tickets for India-New Zealand match from September 1
धर्मशाला क्रिकेट मैदान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में अक्तूबर में होने वाले आईसीसी वनडे क्रिकेट विश्व कप में भारत और न्यूजीलैंड के लिए एक सितंबर से टिकटों की बुकिंग शुरू हो जाएगी। आईसीसी की ओर से जल्द ही विश्व कप के मैचों की टिकटों को बेचने के लिए टिकट सेल कंपनियों का चयन कर लिया जाएगा। देश के 10 मैदानों में होने वाले विश्व कप के मैचों के लिए आईसीसी ने टिकट सेल करने की तारीखें वेबसाइट पर जारी कर दी हैं।

विज्ञापन


25 अगस्त से भारतीय टीम के मैचों को छोड़कर प्रैक्टिस मैचों और दूसरे देशों की टीमों के मैचों की टिकटों की एडवांस बुकिंग शुरू होगी। धर्मशाला में विश्व कप को पहला मुकाबला 7 अक्तूबर को बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा। 31 अगस्त से चैन्नई, दिल्ली और पुणे में भारतीय टीमों मैचों की टिकट बिक्री शुरू होगी।
विज्ञापन


एक सितंबर से धर्मशाला, लखनऊ और मुंबई की टिकटें मिलेंगी। दो सितंबर से भारत के बैंगलुरू और कोलकाता मैच की टिकटें मिलेंगी। इसके अलावा तीन सितंबर से अहमदाबाद मैच की टिकटें मिलेंगी। 15 सितंबर से विश्व कप के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों की एडवांस बुकिंग शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने कहा कि आईसीसी ने वेबसाइट पर टिकटों की एडवांस टिकटों की बिक्री की तारीखें जारी कर दी हैं। धर्मशाला में भारतीय टीम के न्यूजीलैंड के साथ होने वाले मुकाबले की टिकटों की सेल एक सितंबर से होगी। अन्य टीमों के मैचों की टिकटें 25 अगस्त से मिलनी शुरू होंगी। जल्द ही आईसीसी की ओर टिकटों को सेल करने के लिए कंपनियों को चयन जल्द कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed