फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   salary hike of PTA teachers in himachal pradesh

पीटीए शिक्षकों के लिए अच्छी खबर, निदेशालय ने जारी किए आदेश

Thu, 11 Apr 2019 12:44 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 11 Apr 2019 12:44 PM IST
विज्ञापन
salary hike of PTA teachers in himachal pradesh
फाइल फोटो

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में नियुक्त करीब 6800 पीटीए शिक्षकों को अप्रैल महीने से बढ़ा हुआ वेतन मिलेगा। उच्च और प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने संबंधित अधिकारियों को इस बाबत आदेश जारी कर दिए हैं। पीटीए शिक्षकों को नियमित शिक्षकों के बराबर वेतन देने की लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले सरकार ने अधिसूचना जारी की थी। पहली अप्रैल 2019 से पीटीए शिक्षकों को बढ़ा हुआ वेतन मिलेगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बजट भाषण में पीटीए शिक्षकों की वेतन बढ़ोतरी का एलान किया था। आठ मार्च को इसकी अधिसूचना जारी हुई थी। पीटीए शिक्षकों को अब नियमित शिक्षकों के न्यूनतम पे बैंड सहित ग्रेड पे और 144 फीसदी महंगाई भत्ता मिलेगा। अब पीटीए पर नियुक्त असिस्टेंट प्रोफेसर (कॉलेज कैडर) को 15600 पे बैंड, 6000 ग्रेड पे और 31104 महंगाई भत्ता मिलेगा। प्रति माह इन शिक्षकों को अब 52704 रुपये वेतन मिलेगा।

विज्ञापन

पीजीटी/प्रवक्ता (स्कूल) को 10300 पे बैंड, 4200 ग्रेड पे, 20880 महंगाई भत्ता मिलेगा। इन्हें प्रति माह कुल 35380 रुपये वेतन मिलेगा। स्कूल कैडर के डीपीई और टीजीटी को 10300 पे बैंड, 3600 ग्रेड पे, 20016 महंगाई भत्ता मिलेगा। इन शिक्षकों को प्रतिमाह 33916 रुपये वेतन मिलेगा। सीएंडवी को 10300 पे बैंड, 3200 ग्रेड पे, 19440 महंगाई भत्ता मिलेगा। इन्हें प्रतिमाह 32940 रुपये वेतन मिलेगा।

पहले इन शिक्षकों को महंगाई भत्ता नहीं दिया जाता था। 144 फीसदी महंगाई भत्ता मिलने से शिक्षकों के वेतन में दोगुनी बढ़ोतरी हो गई है। अनुबंध पर नियुक्त करीब 5500 पीटीए शिक्षकों और करीब 1300 लेफ्ट आउट पीटीए दोनों के वेतन में बढ़ोतरी की गई है। अगर किसी महीने में शिक्षकों की हाजिरी कम होगी तो वेतन में नियमानुसार कटौती भी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed