फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Salaries of 950 'Saihab' workers at risk due to non-issuance of garbage bills.

Shimla News: कूड़ा बिल जारी न होने से 950 सैहबकर्मियों की वेतन पर संकट

Tue, 18 Aug 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Salaries of 950 'Saihab' workers at risk due to non-issuance of garbage bills.
कूड़ा बिल से होने वाली कमाई से जारी होती है तनख्वाह
विज्ञापन

20 जुलाई से बंद है वेबसाइट, बिल न जारी हो पा रहे न जमा
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में सफाई व्यवस्था का जिम्मा संभाल रहे 950 से ज्यादा सैहब कर्मचारियों की तनख्वाह पर संकट मंडरा गया है। नगर निगम की कूड़ा बिल वेबसाइट ठप होने से अगले महीने इनकी तनख्वाह भी अटक सकती है।
नगर निगम हर महीने कूड़ा बिल से होने वाली आय से इन कर्मचारियों को तनख्वाह देता है। इस महीने कूड़ा बिल जारी ही नहीं हुए हैं। इसके अलावा लोग अपने पुराने बिल भी जमा नहीं कर पा रहे हैं। शिमला शहर में 60 हजार से ज्यादा घरों और संस्थानों से रोजाना कूड़ा उठाया जाता है। यह जिम्मा सैहब सोसायटी के 950 से ज्यादा कर्मचारी संभाल रहे हैं। नगर निगम हर महीने लोगों को कूड़ा बिल जारी करता है। इसके ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों माध्यमों से भुगतान की सुविधा है। कूड़ा शुल्क से निगम को हर माह एक करोड़ रुपये से अधिक की आय होती है। इसी आय से सैहब कर्मचारियों को तनख्वाह दी जाती है। 20 जुलाई से नगर निगम का कूड़ा बिल भुगतान का ऑनलाइन पोर्टल बंद है। इसके चलते न तो लोगों को बिल जारी हो पा रहे हैं और न ही वह पुराने बिल जमा कर पा रहे हैं। नगर निगम का दावा है कि सिटीजन सेवा पोर्टल पर जल्द ऑनलाइन सुविधा शुरू होने वाली है। हालांकि, इस महीने इसके शुरू होने की संभावना कम है। ऐसे में निगम को कूड़ा शुल्क से होने वाली आय नहीं मिली है, जिससे कर्मचारियों को तनख्वाह देने का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन



कर्मचारियों को समय पर मिलेगी तनख्वाह
कूड़ा बिल का पैसा न आने के कारण अब नगर निगम को अपने फंड से कर्मचारियों को तनख्वाह देनी होगी। निगम की खुद की वित्तीय हालत भी इन दिनों कमजोर है। पैसे की कमी के कारण नए कामों को रोकना पड़ा है। नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त डॉ. भुवन शर्मा ने कहा कि सैहब कर्मचारियों को समय पर वेतन मिलेगा। नगर निगम अपने फंड से इसका भुगतान करेगा। उन्होंने कहा कि कूड़ा बिल के भुगतान के लिए पोर्टल तैयार किया जा रहा है। जल्द ही इसे शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article