फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Sakshi Sharma and Krishdev have become the Head Girl and Head Boy of Ghanahatti School, respectively.

Shimla News: साक्षी शर्मा हेड गर्ल और कृषदेव बने घनाहट्टी स्कूल के हेड बॉय

Sat, 25 Jul 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Sakshi Sharma and Krishdev have become the Head Girl and Head Boy of Ghanahatti School, respectively.
पदाधिकारियों को बैज पहनाकर सौंपी जिम्मेदारियां
विज्ञापन

आर्यन वाइस हेड बॉय और हर्षिता बनीं वाइस हेड गर्ल
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल घणाहट्टी में शनिवार को अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूल प्रधानाचार्य लोकेश नेगी ने नवचयनित स्कूल कोर कमेटी के पदाधिकारियों को बैज और सैश पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही उन्हें अपने दायित्वों का ईमानदारी, अनुशासन और समर्पण के साथ निर्वहन करने की शपथ दिलाई।

विद्यालय की स्कूल कोर कमेटी में कृष देव शर्मा को हेड बॉय, साक्षी शर्मा को हेड गर्ल, आर्यन वर्मा को वाइस हेड बॉय और हर्षिता को वाइस हेड गर्ल चुना गया। इसके अलावा कल्पना चावला हाउस की कप्तान हंसिनी और हैप्पी, उपकप्तान तेजस्वीनी और दिव्यांश को बनाया गया। रानी लक्ष्मीबाई हाउस की कप्तान किंजल और धीरज, उपकप्तान सिमरन और नैतिक, एपीजे अब्दुल कलाम हाउस की कप्तान गार्गी और करण, उपकप्तान राधिका और यथार्थ, मेजर ध्यानचंद हाउस की कप्तान दीपाली और निखिल तथा उपकप्तान आंचल और अंशुमन को बनाया गया। इसी प्रकार एनएसएस लीडर के रूप में हर्ष और आशिमा, एनसीसी कैप्टन के रूप में अनमोल और शुभांगी, स्काउट एंड गाइड लीडर के रूप में पार्थ और दर्शित, स्पोर्ट्स कैप्टन के रूप में प्रभात और उर्वशी, डिसिप्लिन कैप्टन के रूप में भागेश और प्राची का चयन किया गया।
विज्ञापन


साइंस क्लब की प्रेसिडेंट रजनी वर्मा और सचिव अवनी ठाकुर, रोड सेफ्टी क्लब की प्रेसिडेंट हिमांशी शर्मा और सचिव ललित, जबकि इको क्लब की प्रेसिडेंट सुहानी और सचिव के रूप में हर्षित ठाकुर का चयन किया गया। बैज अलंकरण समारोह के साथ विद्यालय में बैग-फ्री डे भी पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। प्रधानाचार्य लोकेश नेगी ने कहा कि नेतृत्व केवल पद प्राप्त करने का नाम नहीं है, बल्कि जिम्मेदारियों को निष्ठा, अनुशासन और सेवा भाव के साथ निभाने का अवसर है। उन्होंने विद्यार्थियों से विद्यालय की अनुशासन व्यवस्था को मजबूत बनाने और अन्य छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत बनने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article