{"_id":"5dd964df8ebc3e547a44a6b6","slug":"sai-baba-shimla-news-sml315157931","type":"story","status":"publish","title_hn":"साईं बाबा के जन्मदिवस पर शहर में निकाली प्रभात फेरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साईं बाबा के जन्मदिवस पर शहर में निकाली प्रभात फेरी
विज्ञापन

शिमला। श्री सत्य साईं सेवा संगठन शिमला के सौजन्य से साईं बाबा का 94 वां जन्मदिवस पुजारली में धूमधाम से मनाया गया। सैकड़ों की तादाद में साईं भक्त आनंद विलास पहुंचे। भक्तों ने भजनों से साईं का गुणगान किया। शनिवार सुबह साढ़े पांच बजे साईं यूनिटों ने प्रभात फेरी निकाली गई। सुबह के समय विकासनगर, न्यू शिमला, टूटीकंडी, चक्कर, टुटू, समरहिल, अन्नाडेल और संजौली में साईं की प्रभात फेरी निकाल कर माहौल भक्तिमय हो गया।
दोपहर तीन से शाम छह बजे तक वेद मंत्रों का उच्चारण किया गया। इसके बाद मंगल आरती की गई और 50 किलो का केक काटा गया। आनंद विलास में देर शाम तक भारी संख्या में साईं के भक्तों का हुजूम उमड़ा रहा। श्री सत्य साईं सेवा समिति शिमला के संयोजक जोगिंद्र सिंह ने बताया कि रविवार को गंज बाजार में भंडारा लगाया जाएगा। बताया कि जन्मदिवस पर बाबा के प्रेम प्यार और सेवा के संदेश को आम जन तक पहुंचाने को लेकर लोगों में संदेश दिया गया। इस अवसर पर समिति की जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा, विकास गुप्ता के अलावा भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
सांई के जन्मदिवस पर आए भक्तों के लिए आनंद विलास में भंडारा दिया गया। इसके अतिरिक्त अलग अलग स्टॉलों पर पापड़ी, चाट, टिक्की, भल्ले, गोलगप्पे, चाउमिन, दूध और जलेबी का स्वाद भक्तों ने चखा।
विज्ञापन
न्यू शिमला में भी हुआ भजन-कीर्तन
सत्य श्री साईं बाबा के जन्मदिवस पर साईं इंजीनियरिंग फाउंडेशन न्यू शिमला केतन कला मंच में भजन संध्या का आयोजन किया गया। यह भजन संध्या करीब दो घंटे तक चली। मंच के मुख्य प्रबंधक आरके वर्मा ने भजन मंडलियों द्वारा किए भजन कीर्तनों की सराहना की।