फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   saharanpur violence mastermind chandrasekhar arrested from dalhousie chamba himachal pradesh

सहारनपुर हिंसा का मास्टरमाइंड चंद्रशेखर हिमाचल से गिरफ्तार

Fri, 09 Jun 2017 12:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डलहौजी(चंबा)
ब्यूरो/अमर उजाला, डलहौजी(चंबा) Updated Fri, 09 Jun 2017 12:40 PM IST
विज्ञापन
saharanpur violence mastermind chandrasekhar arrested from dalhousie chamba himachal pradesh

यूपी के सहारनपुर जिले में हुई जातीय हिंसा मामले में भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ऊर्फ रावण को यूपी पुलिस की मेरठ एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) ने हिमाचल के पर्यटन स्थल डलहौजी से गिरफ्तार कर लिया है। चंद्रशेखर को सुबह करीब 10.30 बजे डलहौजी के सुभाष चौक से गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन


इसके खिलाफ कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया था साथ ही इसे पकड़ने वाले को 12 हजार का इनाम घोषित है। गौरतलब है कि सहारनपुर में हुई जातीय हिंसा के बाद सुर्खियों में आए भीम आर्मी सेना के संस्थापक चंद्रशेखर उर्फ रावण को सहारनपुर पुलिस के साथ-साथ एसटीएफ को भी चंद्रशेखर की तलाश थी।
विज्ञापन


अभी तक सहारनपुर पुलिस और एसटीएफ मिलकर भी चंद्रशेखर की लोकेशन पता नहीं कर पा रही थी। सूत्रों की मानें तो चंद्रशेखर ने हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थल डलहौजी को सुरक्षित ठिकाने के तौर पर चुना था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे पकड़ा गया चंद्रशेखर

saharanpur violence mastermind chandrasekhar arrested from dalhousie chamba himachal pradesh

प्राप्त जानकारी के अनुसार चंद्रशेखर डलहौजी में ठहरा हुआ था। उसने अपनी गाड़ी डलहौजी के सुभाष चौंक की पार्किंग पर खड़ी की थी। जैसे ही सुबह चंद्रशेखर सुभाष चौंक पर अपनी गाड़ी के पास पहुंचा तो वहां घात लगाए मेरठ एसटीफ ने उसे धर दबोचा व इसकी जानकारी डलहौजी पुलिस को मुहैया करवाई और अपने साथ ले गई। 

चंद्रशेखर आजाद ऊर्फ रावण कितने दिनों से डलहौजी में ठहरा हुआ था अभी तक इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। वहीं चंद्रशेखर की गिरफ्तार होने की सूचना पाकर चंबा के एएसपी वीरेंदर ठाकुर भी डलहौजी पहुंचे। 

डलहौजी के डीएसपी सागर चंद्र ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि चंद्रशेखर आजाद ऊर्फ रावण को डलहौजी के सुभाष चौंक से वीरवार सुबह साढ़े दस बजे यूपी पुलिस की मेरठ एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed