{"_id":"64413c1193b46807bb08ced9","slug":"sadhot-s-randhir-thakur-becomes-ceo-of-tata-electronics-2023-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Success Story: हिमाचल के रणधीर ठाकुर बने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के सीईओ, प्रबंधन में 40 से अधिक वर्षों का अनुभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Success Story: हिमाचल के रणधीर ठाकुर बने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के सीईओ, प्रबंधन में 40 से अधिक वर्षों का अनुभव
Thu, 20 Apr 2023 08:01 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, टिहरा (मंडी)
अमर उजाला ब्यूरो, टिहरा (मंडी)
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 20 Apr 2023 08:01 PM IST
सार
प्रदेश के मंडी जिले के सरकाघाट उपमंडल के सधोट निवासी रणधीर ठाकुर टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स आईफोन निर्माण एवं घरेलू वस्तुएं बनाने वाली कंपनी के सीईओ बने हैं।
विज्ञापन
रणधीर ठाकुर बने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के सीईओ
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सरकाघाट उपमंडल के सधोट निवासी रणधीर ठाकुर टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स आईफोन निर्माण एवं घरेलू वस्तुएं बनाने वाली कंपनी के सीईओ बने हैं। उन्होंने करीब 40 वर्षों से अधिक समय तक इंटेल के साथ काम किया। इनके पास पीएंडएल प्रबंधन में 40 से अधिक वर्षों का अनुभव है। उन्होंने उन्नत अर्धचालक, प्रौद्योगिकी के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
विज्ञापन
ईको सिस्टम, लीडरशिप प्रोसेस टेक्नोलॉजी ड्राइविंग एमएंडए और ज्वाइंट वेंचर डेवलपमेंट में उनकी और गहरी विशेषता रही है। साधारण परिवार से संबंध रखने वाले रणधीर ने उपलब्धि को अर्जित करने के बाद क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सधोट पंचायत के उपप्रधान कुलदीप सिंह ठाकुर, पूर्व प्रधान जितेंद्र ठाकुर, प्रेम सिंह ठाकुर, कृपाल सिंह ठाकुर, संजीव कुमार ठाकुर, अक्षय ठाकुर आदि ने उनकी नियुक्ति पर जहां खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन