{"_id":"68b1a5b76209b3ef2f05f9b4","slug":"sachin-tendulkars-team-defeated-milkha-house-and-won-the-hockey-match-shimla-news-c-19-sml1002-592934-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: सचिन तेंदुलकर टीम ने मिल्खा \nहाउस को हरा जीता हॉकी मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: सचिन तेंदुलकर टीम ने मिल्खा हाउस को हरा जीता हॉकी मैच
विज्ञापन
एचपीयू में खेल दिवस पर आयोजित प्रतियोगिता में मिल्खा हाउस को फाइनल में हराया
प्रो. महावीर सिंह ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राष्ट्रीय खेल दिवस पर शारीरिक शिक्षा विभाग एवं निदेशालय ने हिमाचल विश्वविद्यालय शिमला में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। कुलपति प्रो. महावीर सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया।
प्रो. महावीर सिंह ने खिलाड़ियों को मेजर ध्यानचंद की जयंती पर मनाए जा रहे राष्ट्रीय खेल दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में खेलों को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को तराशने के लिए पुख्ता कदम उठाए जाएंगे। हॉकी के फाइनल मैच में सचिन तेंदुलकर हाउस विजेता और मिल्खा सिंह हाउस की टीम उपविजेता बनीं। रस्साकशी प्रतियोगिता में पीटी ऊषा हाउस विजेता और मेजर ध्यान चंद हाउस उपविजेता रही। सेग रेस में समरहिल के पीयूष विजेता बने जबकि द्वितीय एवं तृतीय तीर्थ स्थान पर हनीश ओर वंशिका रहे। गुब्बारा दौड़ में समरहिल के पिपुन ने पहला, अमिता ने द्वितीय और कल्पना ने तृतीय स्थान हासिल किया।
नीडल ओर थ्रेड रेस में इंदु ने पहला, अमित ने दूसरा और अरमान ने तीसरा स्थान पाया। तीन टांग दौड़ में हर्ष और पीयूष पहले, जितेंद्र और गिरधारी दूसरे, कनक और उर्वशी तीसरे स्थान पर रहे। इस मौके पर खेल विभाग के अध्यक्ष अध्यक्ष प्रो. हरि सिंह, निदेशक शारीरिक शिक्षा एवं युवा कार्यक्रम प्रो. संजय शर्मा, अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. बीके शिवराम, प्रो. मनोहर लाल, डॉ. शमशेर सिंह, डॉ. दीपक सिंह पटेल, डॉ. अमिता मौजूद रहे।