फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Sabzi Mandi Road to be strengthened using rock bolt technology on the hillside.

Shimla News: सब्जी मंडी सड़क की पहाड़ी रॉक बोल्ट तकनीक से होगी मजबूत

Mon, 27 Jul 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Sabzi Mandi Road to be strengthened using rock bolt technology on the hillside.
कटिंग के बाद पहाड़ी में डाले जा रहे रॉक बोल्ट, सड़क को फिर से कर दी है बंद
विज्ञापन

क्षतिग्रस्त सड़क के ऊपर भवन गिराने के बाद खुलेगी सड़क
मजदूरों की पीठ पर पहुंच रही मंडी तक सब्जियां और फल
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। कार्ट रोड के चौड़ीकरण के लिए की गई कटिंग के बाद भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हुई सब्जी मंडी सड़क को फिर से वाहनों और पैदल चलने वाले लोगों के लिए बंद कर दिया है।
कटिंग की गई पहाड़ी के ढीले पड़े और गिर रहे हिस्से में रॉक बोल्ट तथा शॉर्टक्रिटिंग (कंक्रीट डालना) का काम करने के लिए सड़क को बंद किया है। सोमवार को मजदूर पहाड़ी को मजबूत बनाने के लिए रॉक बोल्ट लगाने के कार्य में जुटे रहे। भारी बरसात के दौरान सड़क से वाहनों और लोगों की आवाजाही होने पर किसी अनहोनी या दुर्घटना की आशंका को देखते हुए नगर निगम और लोक निर्माण विभाग ने शेष रॉक बोल्ट और शॉर्टक्रिटिंग का काम पूरा होने तक सड़क बंद रखने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

सोमवार को सब्जी मंडी के लिए एक बार फिर मजदूरों की पीठ पर ही सब्जियां, फल और अन्य सामान पहुंचाया गया। मंडी से कार्ट रोड तक सामान पहुंचाने के लिए भी मजदूरों का सहारा लेना पड़ा। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता प्रदीप बाली ने बताया कि नगर निगम मेयर ने मौके का दौरा किया था। पहाड़ी की ऊपरी सतह से बारिश के कारण पत्थर और मिट्टी गिर रहे हैं। इसे मजबूत बनाने के लिए रॉक बोल्ट लगाने का काम किया जा रहा है, जो जल्द पूरा हो जाएगा। उन्होंने बताया कि सब्जी मंडी सड़क के ऊपर सूजी लाइन में नए परिसर के निर्माण के लिए भवन गिराने का कार्य पूरा होने के बाद सड़क को ऊपर की ओर से खोदाई कर खोलने का विकल्प भी रखा गया है। इससे कम से कम सब्जी मंडी के लिए वाहनों और आम लोगों की आवाजाही शुरू की जा सकेगी। सड़क खुलने के बाद भी पहाड़ी को मजबूत बनाने का काम जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों को झेलनी पड़ रही परेशानी
सब्जी मंडी को जोड़ने वाली इस सड़क के दोबारा बंद होने से आम लोग और मजदूर दूसरे पैदल रास्ते से आवाजाही कर रहे हैं। इस रास्ते की हालत भी खराब बनी हुई है। यहां गिराए पुराने भवनों का मलबा, लकड़ी और अन्य सामान बिखरा पड़ा है। बारिश के मौसम में इस कारण लोगों को पैदल चलने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नगर निगम और लोक निर्माण विभाग को सड़क खुलने तक कम से कम इस पैदल रास्ते की स्थिति सुधारने के लिए कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article