फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Saawariya took my heart Devotees danced to the bhajan

Shimla News: दिल मेरा ले गया सांवरिया भजन पर खूब झूमे श्रद्धालु

Wed, 21 Aug 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Saawariya took my heart
Devotees danced to the bhajan
छोटा शिमला में निकाली कलश यात्रा
विज्ञापन

शहर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के कार्यक्रमों का आगाज
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी शिमला में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव के कार्यक्रमों का आगाज बुधवार को हो गया। एक सप्ताह तक शहर में भगवान कृष्ण के आगमन पर भागवत कथा, भजन-कीर्तन, कृष्ण लीलाओं की कथा, शोभा यात्रा कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

पहले दिन लक्ष्मी नारायण मंदिर छोटा शिमला में बुधवार को श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आगाज कलश यात्रा के साथ हुआ। सुबह 11:00 बजे मंदिर से बैंड-बाजे के साथ बाजार होते हुए छोटा शिमला पार्किंग तक कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान महिलाओं ने विशेष रूप से पीले और लाल परिधान पहनकर कलश उठाया। दिल मेरा ले गया सांवरिया ओढ़ के काली कामलिया, मैं नचना शाम दे नाल भजनों पर श्रद्धालु जमकर झूमे। इसके साथ ही बांके बिहारी के जयकारे लगाए।
विज्ञापन

इसके बाद श्रीमद्भागवत महापुराण का स्वागत किया गया। मंदिर में कथास्थल पर महापुराण को स्थापित करने के बाद पूजा - अर्चना की। मंदिर के पुजारी पंडित महेंद्र पाठक और पंडित हरि कृष्ण ने विधि-विधान से पूजा करवाई और कलश स्थापना की। महिलाओं ने मंदिर में भजन-कीर्तन किया। इसके बाद लोगों को भंडारा परोसा गया। दोपहर 3:00 बजे नहरियां से आए कथाव्यास शंभू दत्त शर्मा ने श्रद्धालुओं को प्रवचन दिए। पहले दिन कथाव्यास ने भक्तों को भागवत महापुराण के महात्म्य के बारे में बताया। कहा कि एकाग्र मन से श्रीमद्भागवत कथा सुनने वाले भक्त को ही हरि प्राप्ति होती है। भागवत कथा को सुनते समय ध्यान को भगवान के चरणों में लगाना चाहिए। इस मौके पर सनातन धर्म सभा छोटा शिमला के अध्यक्ष तिलक राज आंगरा, सचिव नरेंद्र गुप्ता, कोषाध्यक्ष सुदर्शन महाजन, सदस्य राजेश सूद और राकेश विज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article