10 तक भर पाएंगे ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचपी यूनिवर्सिटी से संबद्ध डिग्री कॉलेजों में रूसा प्रथम और तृतीय सेमेस्टर के परीक्षा फार्म भरने की प्रक्रिया चल रही है। छात्रों को 10 अक्तूबर तक ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने होंगे।
इसके बाद विवि लेट फीस ले सकता है। अपनी यूजर आईडी से फार्म भरने और फीस जमा करवाने की प्रक्रिया अपने स्तर पर पूरी करनी होगी। विवि से जारी निर्देशों के मुताबिक रूसा से संबंधित हर समस्या के समाधान को गठित कमेटियां भी फार्म भरने में मदद कर रही हैं।
कुछ कॉलेजों ने विशेष तौर पर प्रथम सत्र के छात्रों को अपनी लैब में फार्म भरने की सुविधा मुहैया करवाई है। अधिकतर कॉलेजों के छात्र अपनी ई-मेल आईडी और यूजर आईडी बनाकर फार्म भर रहे हैं।
फॉर्म में पूरी जानकारी देना जरूरी
बीते सत्र में रूसा प्रथम सत्र के छात्रों को ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने में दिक्कतें आई थीं। इस बार भी साइट खोलने, फार्म भरने की प्रक्रिया को समझने में परेशानी हो रही है।
परीक्षा नियंत्रक प्रो. एसएल कौशल ने कहा कि दस अक्तूबर तक छात्र और कॉलेज प्रशासन फार्म भरने की प्रक्रिया को पूरा करें। छात्र कॉलेजों में मार्गदर्शन कमेटियों से मदद ले सकते हैं।
कोटशेरा कॉलेज की प्राचार्य डा. उमा रणदेव ने बताया कि छात्र अपने स्तर पर फार्म भर रहे है। फार्म में आवश्यक ब्योरा, विषय, रोलनंबर सहित तय फीस चालान से जमा करवाने के बाद कॉलेज में फार्म की हार्ड कॉपी जमा करवानी होगी। कॉलेज में रूसा शिकायत निवारण समिति जानकारी दे रही है।
बीसीए/बीबीए में पहली बार भरे जा रहे फार्म
बीसीए/बीबीए कोर्स में इसी सत्र के रूसा लागू किया है। इन कोर्सों के छात्र भी प्रथम सत्र के परीक्षा फार्म ऑनलाइन भर रहे हैं। विवि की वेबसाइट पर फार्म भरने की प्रक्रिया वही रखी गई है।
एचपीयू की वेबसाइट पर हैं दिशा-निर्देश
प्रथम और तीसरे सत्र के छात्र www.hpuniv.hpgov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन और परीक्षा फार्म भरने की प्रक्रिया पूरा कर सकते हैं। साइट पर छात्रों के मार्गदर्शन को अलग से दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं। फार्म भरते समय आवश्यक दस्तावेज, फीस, अंतिम तिथि सहित हर तरह की जानकारी उपलब्ध करवाई गई है।
इक्डोल छात्रों को हो सकती है दिक्कत
इक्डोल के रूसा प्रथम सत्र यूजी कोर्स में प्रवेश लेने वाले छात्रों को अभी रोलनंबर जारी नहीं हुए हैं। हालांकि, निदेशक प्रो. रमेश कौंडल का कहना है कि रोलनंबर और फार्म भरने से संबंधित दिशा-निर्देश डाके से भेजे हैं। अधिक जानकारी के लिए छात्र इक्डोल के विशेष सेल में फोन पर जानकारी ले सकते हैं।