{"_id":"608ad5368ebc3e8d915ab0f1","slug":"rural-development-department-registration-to-be-done-in-15-days-otherwise-promotion-will-not-be-available","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण विकास विभाग: 15 दिन में करवाना होगा पंजीकरण, वरना नहीं मिलेगा पदोन्नति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण विकास विभाग: 15 दिन में करवाना होगा पंजीकरण, वरना नहीं मिलेगा पदोन्नति
Fri, 30 Apr 2021 11:01 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 30 Apr 2021 11:01 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश की सभी पंचायती राज संस्थाओं के कर्मचारियों ने मानव संपदा पोर्टल में अभी तक पंजीकरण नहीं करवाया है। ग्रामीण विकास विभाग के करीब 10 हजार अफसर और कर्मचारी पंजीकरण न कराने पर पदोन्नति के लिए विभागीय परीक्षा नहीं दे पाएंगे। विभाग ने सभी जिलों और ब्लाकों को वीरवार को लिखित फरमान भेज दिए हैं। इसमें कहा गया है कि पंचायती राज संस्थाओं के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का प्रदेश सरकार के पोर्टल मानव संपदा में पंजीकरण 15 दिन के भीतर कराया जाए।
विज्ञापन
राज्य सरकार के मानव संपदा पोर्टल में कर्मचारियों को पंजीकरण कराना अनिवार्य और तभी जाकर ये अघिकारी और कर्मचारी विभागीय परीक्षा दे पाएंगे। इस परीक्षा के बाद ही उनको पदोन्नति दी जा सकेगी। विभाग में एक्सईएन, सहायक अभियंता, इंजीनियर, लेखाकार, पंचायत सचिव और तकनीक सहायक अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इनसे कहा गया है कि अपनी पूरी जानकारी इस सरकारी पोर्टल में तुरंत उपलब्ध कराई जाए। राज्य के ग्रामीण विकास विभाग के अतिरिक्त निदेशक केवल शर्मा ने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं के अधिकारियों और कर्मचारियों का पंजीकरण मानव संपदा पोर्टल में अनिवार्य कर दिया है। इसके लिए 15 दिन का समय दिया गया है।
विज्ञापन