{"_id":"61c0bdc4986cc3753a14b623","slug":"run-competition-in-shimla-shimla-news-sml3941131146","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजधानी में जिला स्तरीय दौड़ प्रतियोगिता 25 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजधानी में जिला स्तरीय दौड़ प्रतियोगिता 25 को
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजेताओं को मिलेंगे नकद पुरस्कार, राज्य स्पर्धा के लिए चुने जाएंगे विजेता धावक
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग 25 दिसंबर को राजधानी शिमला में जिला स्तरीय दौड़ का आयोजन करेगा। इसमें विजेताओं को नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। दो वर्गों में यह दौड़ होगी। इसमें 13 से 15 साल के आयु वर्ग और 16 से 19 वर्ष आयु वर्ग के धावक हिस्सा ले सकेंगे।
लड़के और लड़कियों के लिए होने वाली इस इनामी दौड़ में विजेता रहने वाले 12 धावकों का हमीरपुर में 29 दिसंबर को होने वाली राज्य स्तरीय दौड़ के लिए चयन होगा। जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी राकेश धौटा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 13 से 15 और 16 से 19 साल के आयु वर्ग के लड़के और लड़कियों की तीन तथा पांच हजार मीटर की दौड़ होगी। यह दौड़ रिचमाउंट से रामचंद्रा चौक -नवबहार तक होगी। हर वर्ग के विजेताओं को छह हजार रुपये का पहला, पांच हजार का दूसरा और चार हजार रुपये के नकद पुरस्कार तथा प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। कहा कि 13 से 15 वर्ष की दौड़ में भाग लेने वाले धावकों का जन्म एक जनवरी 2007 के बाद और 16 से 19 वर्ष के लड़के और लड़कियों का जन्म एक जनवरी 2003 के बाद हुआ होना चाहिए।
प्रत्येक खिलाड़ी को आयु सत्यापन के लिए शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी प्रमाणपत्र की मूल प्रति और फोटोस्टेट प्रति अपने साथ लानी होगी। हर वर्ग में पहले तीन स्थान पाने वाले 12 धावकों का चयन राज्य स्पर्धा के लिए किया जाएगा। धावकों को उचित खेल किट में ही दौड़ने की अनुमति होगी। दौड़ में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को आने-जाने का बस किराया और ठहरने की व्यवस्था जिला खेल विभाग की ओर से की जाएगी।