फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Rumit Singh said - ciwill field candidates in Lok Sabha elections

Lok Sabha Election: रूमित सिंह बोले- राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी लोकसभा चुनाव में उतारेगी उम्मीदवार

Sun, 18 Feb 2024 06:49 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Sun, 18 Feb 2024 06:49 PM IST
सार

प्रदेश की चारों सीटों से राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। इसके लिए पार्टी ने चारों सीटों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी ने कुल्लू से लोकसभा चुनाव के लिए ललकार भरी है।

विज्ञापन
Rumit Singh said - ciwill field candidates in Lok Sabha elections
राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के प्रमुख रुमित सिंह ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समानता के अधिकार की लड़ाई को लेकर राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी लोकसभा के चुनावी रण में उतरेगी। प्रदेश की चारों सीटों से राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। इसके लिए पार्टी ने चारों सीटों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी ने कुल्लू से लोकसभा चुनाव के लिए ललकार भरी है। ऐसे में कांग्रेस व भाजपा के लिए लोकसभा चुनाव की राह आसान नहीं होने वाली है। कुल्लू के देवसदन में रविवार को राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी एवं देवभूमि क्षत्रिय संगठन-सवर्ण मोर्चा की प्रदेश स्तरीय बैठक हुई। इसमें आगामी रणनीति तैयार की गई।

विज्ञापन


राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के अध्यक्ष रूमित सिंह ठाकुर ने कहा कि आरक्षण को आर्थिक आधार पर लागू करने, चिट्टे के कारोबारियों को फांसी की सजा, स्वर्ण आयोग का गठन ,एट्रोसिटी एक्ट में संशोधन, हर घर के युवाओं को रोजगार, कानूनों में समानता आदि मुद्दों को लेकर पार्टी लोकसभा चुनाव में उतरेगी। सभी पदाधिकारियों ने एकमत से 2024 लोकसभा चुनाव में पूरी जान फूंकने की शपथ भी ली।
विज्ञापन


जल्द राष्ट्रीय, प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी भी गठित की जाएगी और प्रचार भी शुरू किया जाएगा। इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव मनीष मंददोतरा, प्रदेश कोषाध्यक्ष लवली चौहान, युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष जगदीप ठाकुर, जिलाध्यक्ष अमर ठाकुर, प्रदेश महिला अध्यक्षा रमिता कंवर, क्षत्राणी विंग प्रदेश अध्यक्षा शिवानी ठाकुर, करनी सेना प्रमुख प्रशांत सिंह सिंघासनी, रंजीत, प्रवेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed