फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   ruckus in Paonta Municipal Council meeting, sloganeering against the president, sought resignation

वायरल वीडियो पर बैठक में हंगामे के बाद नगर परिषद समिति अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

Wed, 18 Dec 2019 05:27 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 18 Dec 2019 05:27 PM IST
विज्ञापन
ruckus in Paonta Municipal Council meeting, sloganeering against the president, sought resignation
- फोटो : अमर उजाला

नगर परिषद पांवटा साहिब की बैठक में भ्रष्टाचार का कथित वीडियो वायरल होने को लेकर बुधवार को जमकर हंगामा हुआ। भाजपा पर चारों तरफ से भारी दबाव के बीच देर शाम को नगर परिषद की अध्यक्ष कृष्णा धीमान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अध्यक्ष ने देर शाम को  जिलाधीश सिरमौर को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

विज्ञापन


बता दें मंगलवार को नगर परिषद उपाध्यक्ष नवीन शर्मा ने पद से इस्तीफा दे दिया था। जो बुधवार को नगर परिषद की बैठक में स्वीकार कर लिया गया। लेकिन, बुधवार को नगर परिषद की बैठक के दौरान भ्रष्टाचार के विरोध में आधा दर्जन पार्षदों ने जमकर नारेबाजी की औरअध्यक्ष के इस्तीफे की मांग रखी। कांग्रेस भी आक्रामक मुद्रा में आ दिखी।
विज्ञापन


मंगलवार से तीन दिनों का समय पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग व अश्वनी शर्मा समेत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पांवटा ने दिया था।अध्यक्ष का इस्तीफा नहीं हुआ तो सड़कों पर उतरने का अल्टीमेटम दे दिया।इससे अध्यक्ष पद को किसी तरह से बचाने में जुटी पांवटा भाजपा भी बैकफुट पर आ गई। शाम होने तक बढ़ते दबाव के बीच गहन मंथन कर पांवटा नगर परिषद अध्यक्ष कृष्णा धीमान ने भी अपना इस्तीफा डीसी सिरमौर को सौंप दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कृष्णा धीमान ने कहा कि अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। बुधवार को नगर परिषद की बैठक में हुए हंगामे से काफी आहत है। कहा कि भाजपा संगठन की गरिमा को किसी तरह की क्षति न हो व पांवटा का शहरी विकास प्रभावित नहीं होना चाहिए, इसलिए पद से इस्तीफा दिया। उधर, डीसी सिरमौर डॉ. आरके परुथी ने पुष्टि की है। 

नप उपाध्यक्ष नवीन का इस्तीफा मंजूर

 सफाई ठेके को लेकर पैसे लेने के वायरल वीडियो के बाद पांवटा साहिब नगर परिषद के उपाध्यक्ष नवीन शर्मा का इस्तीफा मंजूर हो गया है। अब नप उपाध्यक्ष पद का नए सिरे से चुनाव होगा। नगर परिषद ने सरकार को इसकी सूचना भेज दी है। नवीन शर्मा ने नगर परिषद की अध्यक्ष को इस्तीफा दिया था। हालांकि, नप अध्यक्ष कृष्णा धीमान और नवीन शर्मा के भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से दिए गए इस्तीफे पर अभी फैसला नहीं लिया गया है।

मंडलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की आगामी बैठक में इस पर चर्चा की जाएगी। उसके बाद ही निर्णय लिया जाएगा। इधर, नप के कार्यकारी अधिकारी सूरत सिंह नेगी ने नप उपाध्यक्ष नवीन शर्मा का इस्तीफा मंजूर होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष ने इस्तीफा मंजूर कर दिया है। सरकार को इसकी सूचना भेजी जा रही है। शहरी विकास विभाग के निदेशालय को उपाध्यक्ष का इस्तीफा मंजूर होने के बाद एक्ट के प्रावधानों के अनुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed