{"_id":"610ffb208ebc3ef39754da29","slug":"ruckus-in-himachal-congress-at-sarkaghat-mandi-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: राठौर के सामने कांग्रेसियों में धक्कामुक्की, जमकर किया बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: राठौर के सामने कांग्रेसियों में धक्कामुक्की, जमकर किया बवाल
Sun, 08 Aug 2021 09:11 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी/सरकाघाट/हरोली (ऊना)
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी/सरकाघाट/हरोली (ऊना)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 08 Aug 2021 09:11 PM IST
सार
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर को माहौल शांत करवाने के लिए माइक पकड़ना पड़ा। उन्हें यह तक कहना पड़ा कि वह किसी भी पार्टी नेता की ताकत देखने नहीं आए हैं
विज्ञापन
सरकाघाट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेशाध्यक्ष के सामने बवाल करते कांग्रेस कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर के सामने रविवार को सरकाघाट में कार्यकर्ताओं ने जमकर बवाल किया। धक्कामुक्की के बीच जमकर नारेबाजी की गई। कार्यक्रम एक निजी होटल में था। कांग्रेस नेता यदुपति ठाकुर, पवन कुमार और रंगीला राम राव के समर्थक अपने-अपने नेता के समर्थन में नारेबाजी करते हुए मंच तक पहुंच गए। तभी राठौर को खुद मोर्चा संभालना पड़ा और माइक पकड़कर कार्यकर्ताओं को शांत करवाया।
विज्ञापन
राठौर अध्यक्ष पद संभालने के बाद पहली बार सरकाघाट पहुंचे थे। कार्यकर्ता उनका स्वागत करने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान वरिष्ठ नेता रंगीला राम राव सहित अन्य ब्लॉक पदाधिकारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। राठौर जैसे ही मंच पर बैठे, रंगीला राम राव और प्रदेश युकां के कार्यवाहक अध्यक्ष यदुपति ठाकुर के समर्थकों ने नारेबाजी शुरू कर दी। कुछ देर बाद पूर्व प्रत्याशी पवन ठाकुर के कार्यकर्ता भी पहुंच गए। माहौल गर्म हो गया और धक्कामुक्की शुरू हो गई।
विज्ञापन
राठौर को माहौल शांत करवाने के लिए माइक पकड़ना पड़ा। उन्हें यह तक कहना पड़ा कि वह किसी भी पार्टी नेता की ताकत देखने नहीं आए हैं बल्कि कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को एक सूत्र में बांधकर मंडी संसदीय क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार करने आए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए एकजुट होकर अपनी ताकत दिखाने के लिए कहा।
विज्ञापन
ऊना में सीएम पद के लिए लगे मुकेश अग्निहोत्री के नारे
हरोली विधानसभा क्षेत्र के घालूवाल में रविवार को कांग्रेस सम्मेलन में कार्यकर्ताओं ने सीएम पद के लिए मुकेश अग्निहोत्री के पक्ष में नारेबाजी की। हालांकि, स्थिति को भांपते हुए अग्निहोत्री ने इस तरह के नारे लगाने से कार्यकर्ताओं को रोक दिया। संवाद