फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   ruckur over the post of vice chairman in nagar panchayat Santoshgarh himachal, BJP supporters get kicked and punched

ऊना में भाजपाइयों में चले लात-घूंसे, कांगड़ा में पंचायत प्रधान का चुनाव रद्द

Mon, 18 Jan 2021 08:12 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, संतोषगढ़ (ऊना)/कांगड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, संतोषगढ़ (ऊना)/कांगड़ा Published by: Krishan Singh Updated Mon, 18 Jan 2021 08:12 PM IST
विज्ञापन
ruckur over the post of vice chairman in nagar panchayat Santoshgarh himachal, BJP supporters get kicked and punched
नगर परिषद संतोषगढ़ में हंगामा। - फोटो : अमर उजाला

पंचायत चुनाव मतगणना में धांधली का आरोप लगाकर हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के हलेड़कलां में जमकर हंगामा हुआ। प्रशासन को यहां प्रधान पद का चुनाव रद्द करना पड़ा है। ऊना की संतोषगढ़ नगर परिषद में भी उपाध्यक्ष पद को लेकर भाजपा समर्थित दो पार्षदों के समर्थकों में जमकर लात-घूंसे और कुर्सियां चलीं।  मतगणना में धांधली के आरोप के बाद हलेड़कलां में प्रधान पद का चुनाव रद्द कर दिया गया है। तीन बार मतगणना के बाद भी यहां नतीजा घोषित नहीं किया जा सका। अंतिम मतगणना के अनुसार प्रत्याशी अरुण कुमार को 577 और राजेस्याल को 578 मत मिले थे। 

विज्ञापन

अरुण कुमार के सैकड़ों समर्थकों ने मतगणना केंद्र में तैनात एआरओ पर पक्षपात और एक बड़ी राजनीतिक पार्टी के रिश्तेदार होने का आरोप लगाया है। विरोध जताते हुए समर्थकों ने चक्का जाम कर केंद्र के बाहर ‘हेराफेरी नहीं चलेगी’ के नारे लगाने शुरू कर दिए।
विज्ञापन


विवाद सुलझाने के लिए एसडीएम कांगड़ा खुद मौके पर पहुंचे और प्रत्याशी की आपत्तियों की समीक्षा की। इसके बाद उन्होंने खंड विकास अधिकारी को नतीजा घोषित करने के लिए अधिकृत किया। इसी बीच ग्रामीणों के विरोध से स्थिति तनावपूर्ण होते देख अतिरिक्त पुलिस बल भी बुला लिया गया। डीएसपी सुनील राणा और पुलिस थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंचे। लेकिन भारी विरोध के बाद एसडीएम अभिषेक वर्मा ने चुनाव को रद्द करने का एलान कर दिया। अब यहां 21 जनवरी को दोबारा चुनाव होने की उम्मीद है। हलेड़कलां में उपप्रधान पद की जीत-हार का फैसला भी महज दो वोटों से हुआ। यहां कृष्ण कुमार उपप्रधान पद पर महज दो वोटों से जीते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बवाल के बीच निर्मल संतोषगढ़ नप अध्यक्ष, रजनीश उपाध्यक्ष बने   
 नगर परिषद संतोषगढ़ में बवाल के बीच भाजपा समर्थित निर्मल महे को अध्यक्ष और रजनीश राजू को उपाध्यक्ष बना दिया गया है। बवाल के बीच दोनों के समर्थकों ने अपने नेताओं को हार पहनाए और शुभकामनाएं दीं। इससे पहले अध्यक्ष पद के लिए भाजपा समर्थित निर्मला महे और उपाध्यक्ष पद के लिए रजनीश चब्बा राजू का नाम घोषित किया गया। रजनीश का नाम घोषित होते ही मुनीष चब्बा के समर्थक भड़क गए। उन्होंने मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह गिल और भाजपा चुनाव प्रभारी डॉ. रामपाल सैनी की मौजूदगी में नारेबाजी शुरू कर दी। इसी बीच रजनीश के समर्थकों ने भी नारे लगाने शुरू कर दिए। एकाएक दोनों पक्षों में लात-घूंसे और कुर्सियां चल पड़ीं। मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उपाध्यक्ष पद के लिए रजनीश चब्बा राजू के नाम की घोषणा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के आदेशों के बाद ही की गई है। उन्होंने कहा कि पार्टी में मुनीष चब्बा दूसरे कई ओहदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की घोषणा के समय समर्थकों का हंगामा करना नया नहीं है, ऐसा सभी राजनीतिक दलों में होता है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed