सम्मान: छोटे पर्दे की 'छोटी बहू' को मिला बड़ा अवार्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छोटे परदे पर छाई हिमाचल की बेटी रूबीना दिलैक को वर्ष 2015 को दादा साहेब फाल्के फाउंडेशन पुरस्कार से नवाजा गया है। इसे उन्हें छोटे परदे पर बेहतरीन अभिनय के लिए दिया गया है।
यह पुरस्कार रूबीना को दादा साहेब फाल्के फिल्म फाउंडेशन ने भाई दास आडिटोरियम जुहू मुंबई में दिया गया। 25 वर्षीय रूबीना दिलैक जीटीवी से प्रसारित होने वाले सीरियल ‘छोटी बहू’ में प्रमुख किरदार निभा चुकी हैं।
इसके अतिरिक्त जीटीवी से प्रसारित होने वाले नाटक ‘पुनर्विवाह’, सोनी टीवी से ‘सास बिन ससुराल’, लाइफ ओके से ‘महादेव’ जैसे कई सीरियलों में भी अहम भूमिका निभा चुकी हैं।
रूबीना ने निभाए ये चर्चित किरदार
वह विभिन्न सीरियलों में छोटी बहू, सीता, स्माइली, जीनी जैसे चर्चित किरदारों को निभा चुकी हैं। महिला वर्ग में यह अवार्ड रूबीना दिलैक और पुरुष वर्ग में रवि दुबे को दिया गया है।
रूबीना दिलैक 2005-06 में मिस शिमला भी रह चुकी हैं। इसके बाद उन्होंने अभिनय को कैरियर के तौर पर चुना। रूबीना दिलैक मूल रूप से शिमला के चौपाल के शैंठा गांव की निवासी हैं। उनके पिता राज्य भाषा एवं संस्कृति विभाग में व्युत्पत्तिविद हैं।
अमिताभ बच्चन को भी मिला है दादा साहेब फाल्के पुरस्कार
दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से अब तक अमिताभ बच्चन, राजकुमार राव, सुनील ग्रोवर, पंकज उधास आदि 146 फिल्मी हस्तियों
को नवाजा जा चुका है।
मेरे लिए सम्मान की बात: रूबीना
यह मेरे लिए एक बड़ा सम्मान है, क्योंकि यह सम्मान सभी अवार्डों में बड़ा है। इस अवार्ड को प्राप्त करने से मुझे खूब उत्साह मिला है। इससे मैं और बेहतर तरीके से परफार्म कर सकूंगी।
मैं अपनी सफलता का श्रेय अपनी माता को देना चाहती हूं। यह उनके उत्साहवर्धन के बिना संभव न होता। मैं भविष्य में इस अवार्ड की प्रेरणा से और अधिक बेहतर तरीके से अपनी भूमिका निभाने को प्रयासरत रहूंगी।