फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rs 2-2 crore released for restoration of roads in disaster affected districts

Himachal: सड़कें बहाल करने के लिए 2-2 करोड़ जारी, राहत पैकेज के लिए कल दिल्ली जाएंगे सीएम

Sat, 12 Jul 2025 09:26 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 12 Jul 2025 09:26 PM IST
सार

आपदा प्रभावित विधानसभा क्षेत्रों को सड़कें बहाल करने के लिए 2-2 करोड़ जारी किए गए हैं। वहीं मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 14 से 16 जुलाई तक दिल्ली के दौरे पर रहेंगे।

विज्ञापन
Rs 2-2 crore released for restoration of roads in disaster affected districts
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू । - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारी बरसात के कारण प्रदेश में सड़कों को हुए व्यापक नुकसान के मद्देनजर सरकार ने हर विधानसभा क्षेत्र के लिए 50-50 लाख की फौरी राहत जारी की है। आपदा प्रभावित विधानसभा क्षेत्रों को सड़कें बहाल करने के लिए 2-2 करोड़ जारी किए गए हैं। वहीं मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 14 से 16 जुलाई तक दिल्ली के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर मुख्यमंत्री उन्हें प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की जानकारी देंगे। हिमाचल के लिए विशेष आर्थिक पैकेज और वन भूमि पर घर बनाने की मंजूरी देने की मांग भी उठाएंगे।

विज्ञापन

बादल फटने, बाढ़ और भारी बारिश से प्रदेश में अभी तक 800 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। मुख्यमंत्री सुक्खू रविवार दोपहर को शिमला से चंडीगढ़ के लिए रवाना होंगे। सोमवार सुबह चंडीगढ़ से हवाई मार्ग से होते हुए मुख्यमंत्री दिल्ली जाएंगे। मुख्यमंत्री का दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सहित कुछ अन्य मंत्रियों से मुलाकात करना प्रस्तावित है। केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मुलाकात में प्रदेश के लिए विशेष आर्थिक पैकेज की मांग की जाएगी। वित्त मंत्री से राज्य के प्रतिकूल हालात को देखते हुए ऋण सीमा को बढ़ाने की मांग रखी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री का 16वें वित्तायोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया से भी मुलाकात करना प्रस्तावित है। पनगढि़या के साथ मुख्यमंत्री प्रदेश की आर्थिक स्थिति पर चर्चा करेंगे। डा. अरविंद पनगढ़िया से मुख्यमंत्री सुक्खू राजस्व घाटा अनुदान (आरडीजी) राशि में हुई कटौती का मामला उठाएंगे। प्रदेश को वित्तीय वर्ष 2020-21 के दौरान 11,431 करोड़ रुपये आरडीजी ग्रांट मिली थी। वित्तीय वर्ष, 2025-26 में यह घटकर 3,257 करोड़ रुपये रह गई है। ऐसे में अगले वित्तायोग की सिफारिशों में इस घाटे की भरपाई की मांग की जाएगी।

विज्ञापन

लोनिवि मंत्री ने सड़कें बहाल करने के कार्य की रोजाना समीक्षा के दिए निर्देश
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि राहत कार्य प्रभावित न हों, इसके लिए सबसे पहले सड़कें बहाल होना अनिवार्य है। लोक निर्माण विभागके आला अधिकारियों को सड़कें बहाल होने के कार्य की रोजाना समीक्षा कर उन्हें रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए गए हैं। विक्रमादित्य ने बताया कि इस राशि से टिपर और जेसीबी मशीनों की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही डंगे लगाने और नालियां बनाने में भी पैसा खर्च होगा। विक्रमादित्य ने कहा कि आपदा इतनी बड़ी है कि राहत कार्यों के लिए बहुत अधिक धन की आवश्यकता है। इसलिए जल्द ही वह केंद्रीय मंत्रियों से मिलने दिल्ली जाएंगे और आपदा को देखते हुए प्रदेश के लिए राहत पैकेज जारी करवाने का प्रयास करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed