Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   rpf accused released by court

Shimla News: रेलवे थाना में बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में सब इंस्पेक्टर सहित कांस्टेबल बरी

Sun, 31 Aug 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
rpf accused released by court
तीन जुलाई 2016 को शिमला के रेलवे थाना का मामला, न्यायिक मजिस्ट्रेट सुस्मिता शर्मा ने सुनाया फैसला
विज्ञापन

मोबाइल फोन और पैसे छीनने के भी लगे थे आरोप
दीपक मेहता
शिमला। रेलवे थाना में एक व्यक्ति को बंधक बनाकर बेल्ट से पिटाई करने के मामले में अदालत ने रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के दो कर्मियों को दोष सिद्ध नहीं होने पर बरी कर दिया। न्यायिक मजिस्ट्रेट सुस्मिता शर्मा ने आरपीएफ सब इंस्पेक्टर अभिषेक निवासी जयपुर, राजस्थान और कांस्टेबल नवीन कुमार निवासी जिला जज्जर, हरियाणा को दंडनीय अपराधों से बरी करने के आदेश दिए हैं। इन दोनों कर्मियों पर मोबाइल फोन, बेल्ट और पैसे छीनने के भी आरोप लगे थे।
यह मामला 3 जुलाई 2016 को शिमला के रेलवे थाना में पंजीकृत किया गया। पुलिस के मुताबिक आरोप लगे थे कि आरपीएफ के दो कर्मियों ने रेलवे प्लेटफार्म पर शिकायतकर्ता पंकज का रास्ता रोका और उसे घसीटते हुए थाने ले गए, जहां उसकी बेरहमी से पिटाई की गई। उसे एक कमरे में बंद कर दिया गया, जिसकी बाहर से कुंडी लगी थी। उधर, आरोपियों के खिलाफ अभियोजन पक्ष की ओर से मामले में 10 गवाहों के बयान दर्ज किए गए, लेकिन पर्याप्त सबूत न होने के कारण अदालत ने फैसले की सुनवाई में कहा कि अभियोजन पक्ष के साक्ष्य अनेक विरोधाभासों और कमियों से ग्रस्त हैं। अदालत ने अभिषेक और नवीन को निर्दोष करार देते हुए आईपीसी की धारा, 341, 323, 342 और 34 के तहत दंडनीय अपराध से बरी कर दिया। संवाद
विज्ञापन

यह है मामला
पुलिस की दी शिकायत में पंकज ने बताया कि 2 जुलाई 2017 को वह शिमला स्थित रेलवे क्लब में रात के समय टेंट और डीजे का काम कर रहा था। आरोप लगाए कि आरपीएफ के कर्मचारी ने उससे कुछ पैसे मांगे। बाद में उसको अपने साथ एटीएम तक चलने को कहा। इसके बाद तीन अन्य आरपीएफ कर्मचारी स्टेशन पर आए। एक कर्मचारी ने उससे कहा कि वह एटीएम से पैसे लेकर आएगा। वह रेलवे प्लेटफार्म पर ही खड़ा रहा। इस दौरान दो कर्मचारियों ने उसको पकड़ लिया और एक कमरे में ले जाकर नशे की हालत में उसकी पिटाई शुरू कर दी। उन्होंने एक न सुनी और उसे बेल्ट से पीटा और उसका मोबाइल फोन, बेल्ट, पैसे और सिगरेट भी छीन लिए। इस सूचना पर 3 जुलाई को पुलिस थाना रेलवे शिमला में एफआईआर दर्ज की गई। जांच के दौरान जिस बेल्ट से शिकायतकर्ता को पीटा गया था उसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। साथ ही दोनों कर्मियों को भी गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed