फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Royal Apple 170 rupee price per kg in Tapri Mandi Kinnaur Himachal Pradesh

Apple Season: रॉयल की धमाकेदार एंट्री, चहके बागवान; 170 रुपये किलो मिले दाम

Sat, 02 Sep 2023 10:59 AM IST
अरविन्द ठाकुर बीरबल नेगी, संवाद न्यूज एजेंसी, सांगला (किन्नौर)
बीरबल नेगी, संवाद न्यूज एजेंसी, सांगला (किन्नौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 02 Sep 2023 10:59 AM IST
सार

टापरी मंडी में अच्छी गुणवत्ता वाले सेब को 120 से लेकर 170 रुपये प्रति किलो तक दाम मिल रहे हैं। वहीं 20, 35 और 40 रुपये प्रति किलो बी ग्रेड का सेब बिक रहा है।

विज्ञापन
Royal Apple 170 rupee price per kg in Tapri Mandi Kinnaur Himachal Pradesh
टापरी मंडी में पहुंचा सेब। - फोटो : संवाद

विस्तार

जनजातीय जिला किन्नौर के निचले क्षेत्रों में सेब सीजन शुरू हो गया है। इस वर्ष टापरी उप मंडी में सेब प्रति किलो के हिसाब से बिक रहा है, जिससे बागवान खुश हैं। टापरी मंडी में रॉयल किस्म के सेब ने धमाकेदार एंट्री की है। मंडी में रॉयल किस्म के एक किलो सेब को 170 रुपये दाम मिले हैं। चोखे दाम मिलने से बागवानों के चेहरे भी खिल उठे हैं।

विज्ञापन


गौर हो कि जिले के निचले क्षेत्रों में अब सेब सीजन ने रफ्तार पकड़ ली है। टापरी मंडी में अच्छी गुणवत्ता वाले सेब को 120 से लेकर 170 रुपये प्रति किलो तक दाम मिल रहे हैं। वहीं 20, 35 और 40 रुपये प्रति किलो बी ग्रेड का सेब बिक रहा है। जिले के निचले सेब बहुल क्षेत्रों में 25 अगस्त से अब तक सेब की करीब 9007 पेटियां टापरी मंडी में पहुंच चुकी हैं।
विज्ञापन


निचार, सुंगरा, पौंडा, कफोर, कंगोस, चौरा, छोटा कंबा, बड़ा कंबा, बरी, तरांडा, निगुलसरी, नाथपा, रूपी, काचरंग, रॉकचरंग, रामनी, जानी, चगांव, उरनी, मीरू, किल्बा, पोवारी, कल्पा और पांगी क्षेत्रों में इन दिनों सेब सीजन जोरों पर चल रहा है। प्रगतिशील बागवान राकेश नेगी, गोविंद मोयान, जगदेव सिंह नेगी, रामेश्वर नेगी, गुमान सिंह नेगी, वेद प्रकाश नेगी, ज्ञान कीर्ति नेगी, बलबीर नेगी, धीरज नेगी और अनुपमा नेगी सहित अन्य बागवानों ने कहा कि किलो के हिसाब से सेब अच्छे दाम पर बिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, टापरी उप मंडी के आढ़ती सीता राम नेगी और अनिल नेगी ने कहा कि किलो के हिसाब से सेब खरीदा जा रहा है। अच्छे गुणवत्ता वाले सेब को 120 से लेकर 170 रुपये प्रतिकिलो दाम मिल रहा है। उधर, कृषि उप मंडी टापरी के प्रभारी सिकंदर नेगी ने कहा कि जिले के निचले क्षेत्रों में अभी तक करीब 9007 पेटियां मंडी में पहुंच चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed