Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Route charts have been prepared for the smooth supply of LPG cylinders.

Shimla: एलपीजी सिलिंडर की सुचारू आपूर्ति के लिए रूट चार्ट निर्धारित, गैस एजेंसियों को करना होगा अनुपालन

Tue, 10 Feb 2026 04:17 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 10 Feb 2026 04:17 PM IST
सार

प्रत्येक गैस एजेंसी के संबंध में रूट चार्ट निर्धारित किया गया है, जिसके अनुसार ही गैस सिलिंडर की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। 

विज्ञापन
Route charts have been prepared for the smooth supply of LPG cylinders.
उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप। - फोटो : संवाद

विस्तार

उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने बताया कि जिला शिमला में 29 गैस एजेंसी कार्यरत हैं और जिले के विभिन्न क्षेत्रों केंद्र बिंदुओं पर उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर वितरण के लिए प्रत्येक गैस एजेंसी के संबंध में रूट चार्ट निर्धारित किया गया है, जिसके अनुसार ही गैस सिलिंडर की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। जिला शिमला में सभी गैस एजेंसियों को निर्धारित रूट चार्ट का अनुपालन करना अनिवार्य है। जिला नियंत्रक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले जिला शिमला नरेंद्र कुमार धीमान ने जानकारी देते हुए बताया कि यदि किन्हीं अपरिहार्य कारणों से गैस सिलिंडर की आपूर्ति निर्धारित तिथि को संभव नहीं हो पाती है, तो उस स्थिति में संबंधित गैस एजेंसी की ओर से अगले दिन गैस सिलिंडर की आपूर्ति की जाती है और पंचायत के प्रतिनिधियों व उपभोक्ताओं को व्हाट्सप्प ग्रुप व दूरभाष पर इसकी पूर्व सूचना दी जाती है।

विज्ञापन
Trending Videos

उन्होंने स्पष्ट किया कि अब सभी एजेंसियों को रूट चार्ट का कड़ाई से पालन करना होगा। इससे विशेषकर ग्रामीण और दूर-दराज क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि सभी गैस एजेंसियों को गैस सिलिंडर डिलीवरी वाहन में लाउड स्पीकर, वजन तोलने वाली मशीन, गैस लीक जांच करने वाला यंत्र और रूट चार्ट व निर्धारित शुल्क की कॉपी रखनी होगी।  नरेंद्र कुमार धीमान ने बताया कि रूट चार्ट की प्रति संबंधित गैस एजेंसियों में भी उपलब्ध रहेगी। कोई भी व्यक्ति किसी प्रकार की जानकारी के लिए संबंधित गैस एजेंसी से संपर्क कर सकता है। इसके अतिरिक्त, रूट चार्ट को लेकर जिला नियंत्रक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले जिला शिमला के कार्यालय दूरभाष 0177-2657022 पर भी संपर्क कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed