{"_id":"6ad6028149b64b60090ce49f","slug":"rotary-club-distributed-baby-kits-to-newborns-shimla-news-c-19-sml1002-806563-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: रोटरी क्लब ने नवजातों को बांटे बेबी किट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: रोटरी क्लब ने नवजातों को बांटे बेबी किट
विज्ञापन
शिमला। रोटरी क्लब शिमला हिल क्वींस ने सोमवार को डीडीयू अस्पताल में दो सेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया। नवरात्र के पावन अवसर पर क्लब ने प्रोजेक्ट नन्ही मुस्कान के तहत कन्या पूजन कर नवजात बच्चियों का स्वागत किया। क्लब सदस्यों ने गायनी एवं ऑब्स वार्ड में सभी नवजात शिशुओं और उनकी माताओं को बेबी सेट तथा न्यूट्रिशन किट वितरित की। किट में पैंपर्स, इंस्टेंट दलिया, रस्क, घी और सेब शामिल थे। विशेष रूप से रोटरी सदस्य कविता सूद द्वारा अपने हाथों से प्यार और ममता के साथ बुने गए बेबी सेट ने सभी का दिल जीत लिया। इसके साथ ही क्लब ने गोद लिए गायनी वार्ड की लंबे समय से चली आ रही जरूरत को पूरा करते हुए वार्ड को एक रेफ्रिजरेटर औपचारिक रूप से सौंपा। अस्पताल स्टाफ और डॉक्टरों ने क्लब का आभार व्यक्त किया। अवसर पर अध्यक्ष हरप्रीत सैम्बी, जोन 2 की एजी सुरभि करोल, शिवानी डोगर, कविता सूद, कार्तिका बेरी और क्लब अध्यक्ष हरप्रीत कौर सैम्बी मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन