{"_id":"5c9cac7ebdec22140559b415","slug":"rohtang-permit-online-refund-after-cancelled-by-tourism-department","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतांग परमिट कैंसल होने पर तुरंत वापस मिलेगा पैसा, वेबसाइट होगी अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतांग परमिट कैंसल होने पर तुरंत वापस मिलेगा पैसा, वेबसाइट होगी अपडेट
Fri, 29 Mar 2019 11:30 AM IST
अरविन्द ठाकुर
बलदेव राज, अमर उजाला, कुल्लू
बलदेव राज, अमर उजाला, कुल्लू
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 29 Mar 2019 11:30 AM IST
विज्ञापन
रोहतांग दर्रा
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्यटन सीजन में 13050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रा के लिए बुक होने वाले ऑनलाइन परमिट कैंसल होने पर अब सैलानियों को अपने पैसे वापस लेने के लिए पर्यटन विभाग और प्रशासन के फेर में उलझना नहीं पड़ेगा। ऑनलाइन बुकिंग के बाद परमिट कैंसल होने पर सैलानियों को उनका पैसा तुरंत मिल जाएगा। परमिट कैंसल होने की सूरत में उन्हें ऑटो रिफंड हो जाएगा।
विज्ञापन
जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग ने बैंक, एनआईसी से मिलकर इसकी तैयारी कर ली है। वेबसाइट को अपडेट कर इसमें ऑटो रिफंड का ऑप्शन मिलने से परमिट कैंसल होने के बाद रिफंड की समस्या से जूझने वाले सैलानियों सहित स्थानीय पर्यटन कारोबारियों को भी इसका लाभ मिलेगा। आम तौर पर रोहतांग के लिए परमिट कैंसल होने के बाद रिफंड में करीब 48 घंटे लग जाते थे।
विज्ञापन
ऐसे में परमिट में पैसे गंवा चुके लोगों को कभी पर्यटन विभाग तो कभी जिला प्रशासन के कार्यालय में फोन के माध्यम से इसकी सूचना देकर प्रक्रिया को पूरा करने के बाद ही पैसा रिफंड हो पाता था। रोहतांग के लिए एनजीटी के आदेश पर प्रतिदिन 1200 गाड़ियों को भेजा जाता है।
विज्ञापन
इसके लिए ऑनलाइन परमिट जारी किया जाता है। इनमें आठ सौ पेट्रोल और चार सौ डीजल वाहन शामिल हैं। इस बार रोहतांग दर्रा में 20 से 25 फीट तक बर्फ की मोटी परत है। रोहतांग में जून तक बर्फ रहने के आसार हैं। ऐसे में पर्यटन सीजन इस बार लंबा चलेगा।
उधर, जिला पर्यटन अधिकारी बीसी नेगी ने कहा कि रोहतांग के लिए परमिट कैंसल होने की स्थिति में पैसा ऑटो रिफंड हो जाएगा। परमिट का पैसा रिफंड में होने में इस बार देरी नहीं होगी। इसके लिए बैंक, एनआईसी के साथ मिलकर तैयारी कर ली गई है।