Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rohtang Pass is the first choice of tourists, vehicles passed through 40 feet high snow walls

Himachal: पर्यटकों की पहली पसंद रोहतांग दर्रा बहाल, 40 फीट ऊंची बर्फ की दीवारों से होकर गुजरीं गाड़ियां

Sat, 17 May 2025 06:33 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली Published by: Krishan Singh Updated Sat, 17 May 2025 06:33 PM IST
सार

अब रोमांच का सफर शुरू हो गया। शनिवार को 40 फीट ऊंची बर्फ की दीवारों से होकर वाहन रोहतांग की ओर निकले तो पर्यटक झूम उठे। पहले दिन लगभग 800 वाहनों में पर्यटक रोहतांग पहुंचे।

विज्ञापन
Rohtang Pass is the first choice of tourists, vehicles passed through 40 feet high snow walls
पर्यटकों की पहली पसंद रोहतांग दर्रा बहाल। - फोटो : संवाद

विस्तार

जून की तपती गर्मी में बर्फ देखनी है तो रोहतांग चले आइये। पर्यटकों की पहली पसंद रोहतांग दर्रा बहाल हो गया है। शनिवार से रोहतांग के लिए पर्यटकों की आवाजाही शुरू हो गई। दर्रे तक बर्फ हटाने के कार्य में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। अब रोमांच का सफर शुरू हो गया। शनिवार को 40 फीट ऊंची बर्फ की दीवारों से होकर वाहन रोहतांग की ओर निकले तो पर्यटक झूम उठे। पहले दिन लगभग 800 वाहनों में पर्यटक रोहतांग पहुंचे।

विज्ञापन

Trending Videos

उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश ने बतौर जिला दंडाधिकारी रोहतांग दर्रा पर्यटकों के लिए बहाल करने की अधिसूचना जारी की है। जानकारी के अनुसार एसडीएम मनाली रमण कुमार शर्मा ने सीमा सड़क संगठन और पुलिस के साथ 15 मई को रोहतांग सड़क का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान पाया कि सड़क पर्यटकों की आवाजाही के लिए सही है। रोहतांग में पर्यटकों की सुविधा के लिए शौचालय बन गए हैं और पार्किंग स्थलों से बर्फ भी हटा दी गई है। एसडीएम की रिपोर्ट के बाद उपायुक्त ने 17 मई से रोहतांग दर्रा तक पर्यटकों की आवाजाही शुरू करने की अधिसूचना जारी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्येक मंगलवार को बंद रहेगा रोहतांग दर्रा
प्रत्येक मंगलवार को सड़क की मरम्मत के कार्य के कारण रोहतांग दर्रा बंद रहेगा। पहले दिन शनिवार को लगभग 800 पर्यटक वाहन पहुंचे। रोहतांग दर्रा में 15 फीट से अधिक बर्फ की मोटी परत जमी है। सीमा सड़क संगठन ने इस साल लगभग 13 दिन पहले रोहतांग को बहाल किया। पिछले साल 30 मई को रोहतांग के लिए पर्यटकों की आवाजाही शुरू हुई थी। रोहतांग बहाल होने के बाद मनाली में पर्यटकों की संख्या में इजाफा होने की उम्मीद है।

विज्ञापन

रोहतांग जाने के लिए परमिट के 50 फीसदी स्लॉट बुक
समुद्रतल से 13,050 फीट की ऊंचाई पर स्थित रोहतांग दर्रा जाने के लिए पर्यटक बड़े उत्साहित हैं। शनिवार को पहले दिन एनजीटी के नियमानुसार पर्यटन विभाग की वेबसाइट से ऑनलाइन परमिट लेकर 800 वाहनों में हजारों पर्यटक रोहतांग गए। बर्फ के बीच पर्यटकों ने रोहतांग में खूब मस्ती की। रोहतांग के लिए एडवांस में परमिट बुक हो रहे हैं। एनजीटी के आदेशानुसार रोहतांग के लिए रोजाना 800 वाहन जा सकते हैं। इनमें डीजल के 4,00, जबकि पेट्रोल इंजन के 8,00 वाहनों को जाने की अनुमति है। रोहतांग के लिए एडवांस में बुकिंग चल रही है। रविवार के लिए 50 फीसदी स्लॉट पहले ही बुक हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed