{"_id":"64be6ca06943e0741e09e3df","slug":"rohru-s-surya-pratap-banshtu-will-represent-the-country-in-the-world-university-games-2023-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"World University Games: विश्व यूनिवर्सिटी गेम्स में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे रोहड़ू के सूर्या प्रताप बांश्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
World University Games: विश्व यूनिवर्सिटी गेम्स में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे रोहड़ू के सूर्या प्रताप बांश्ट
Mon, 24 Jul 2023 05:51 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 24 Jul 2023 05:51 PM IST
सार
विश्व यूनिवर्सिटी गेम्स में रोहड़ू के सूर्या प्रताप बांश्टू भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। बांश्टू का चयन भारतीय शूटिंग टीम में हुआ है।
विज्ञापन
रोहड़ू के सूर्या प्रताप बांश्टू
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विश्व यूनिवर्सिटी गेम्स में रोहड़ू के सूर्या प्रताप बांश्टू भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। बांश्टू का चयन भारतीय शूटिंग टीम में हुआ है। गेम्स का आयोजन चीन के चेंगडु शहर में 28 जुलाई से आठ अगस्त तक होगा। स्पर्धा में वह 50 मीटर पिस्टल शूटिंग इवेंट में भाग लेंगे। सूर्या प्रताप पंजाब यूनिवर्सिटी से पढ़ाई कर रहे हैं। इससे पहले वर्ष 2022 में जर्मनी में हुई शूटिंग वर्ल्ड कप स्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए सूर्या प्रताप ने 40 मीटर प्रोन मिकस्ड इवेंट में रजत पदक हासिल किया था।
विज्ञापन
वहीं, बीते साल बेंगलूरू में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में 50 मीटर शूटिंग के एकल मुकाबले में भी रजत पदक हासिल किया था। सूर्या ने शूटिंग का शुरुआती प्रशिक्षण आराधना शूटिंग क्लब रोहड़ू में हासिल किया। शूटिंग स्पर्धाओं में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के आधार पर उनका चयन भारतीय शूटिंग टीम में हुआ है। अराधना शूटिंग क्लब के कोच वीरेंद्र बांश्टू ने बताया कि सूर्या प्रताप की उपलब्धि से वह उत्साहित हैं। उम्मीद है कि विश्व यूनिवर्सिटी गेम्स में भी सूर्या उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन करेगा।
विज्ञापन