{"_id":"5b828e2d42c792466b461cb2","slug":"rohit-thakur-statement-over-mla-narender-bragta","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयराम सरकार के विरुद्ध भी पदयात्रा करें बरागटा : रोहित ठाकुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयराम सरकार के विरुद्ध भी पदयात्रा करें बरागटा : रोहित ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 26 Aug 2018 05:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रोहित ठाकुर ने कहा कि पूर्व मंत्री नरेंद्र बरागटा पिछले कार्यकाल में जब पांच विभागों के मंत्री थे तो ठियोग-खड़ापत्थर-हाटकोटी सड़क का मात्र 18 फीसदी कार्य ही करवा पाए थे। भाजपा सरकार का यह कार्यकाल सड़क की आधारशिला रखने तक सीमित रहा।
विज्ञापन
बरागटा अपनी असफलता छिपाने को दोषारोपण कर रहे हैं। उन्होंने बरागटा को सलाह दी कि वे राजनीति से प्रेरित बयान न दें। अपनी असफलता छिपाने की बजाय इस सड़क का काम शीघ्र पूरा करवाएं। अन्यथा पहले की तरह जयराम सरकार के विरुद्ध भी पदयात्रा शुरू करें।
विज्ञापन
रोहित ठाकुर ने जारी बयान में कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार ने इस सड़क का कार्य प्रारंभ करवाया था। आज यह सड़क 90 फीसदी बनकर तैयार है। वर्ष 2017 में सत्ता परिवर्तन के बाद वर्तमान भाजपा सरकार ने फिर नकारात्मक रवैया अपनाते हुए इस सड़क को लावारिस छोड़ दिया है।
विज्ञापन
हाल ही में यह सड़क सेब सीजन में भी 5 दिन तक बंद रही। सड़क मात्र 250 मीटर निहारी के पास शेष रही थी, उसे भी भाजपा सरकार 8 महीने से पूरी करने में विफल रही।