फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rohit Thakur said Smart class room facility will be available in all the primary schools of the state

Himachal: रोहित ठाकुर बोले- प्रदेश के सभी प्राथमिक स्कूलों में उपलब्ध होगी स्मार्ट क्लास रूम की सुविधा

Sat, 06 May 2023 07:33 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 06 May 2023 07:33 PM IST
सार

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के सभी प्राथमिक स्कूलों में स्मार्ट क्लास रूम की सुविधा उपलब्ध करवाएगी। इस सत्र 2023-24 अंत तक 1241 प्राथमिक पाठशालाओं में स्मार्ट क्लास रूम की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। 

विज्ञापन
Rohit Thakur said  Smart class room facility will be available in all the primary schools of the state
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने लालपानी स्कूल में कार्यक्रम में शिरकत की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शनिवार को केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला लालपानी स्कूल सभागार में हुए कार्यक्रम में प्रदेश की 365 केंद्रीय प्राथमिक पाठशालाओं के लिए सीआरसी आईसीटी सुविधा का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी प्राथमिक स्कूलों में स्मार्ट क्लास रूम की सुविधा उपलब्ध करवाएगी। इस सत्र 2023-24 अंत तक 1241 प्राथमिक पाठशालाओं में स्मार्ट क्लास रूम की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। 861 केंद्रीय प्राथमिक पाठशालाओं में स्मार्ट क्लास रूम की सुविधा उपलब्ध करवा दी है। कहा कि सरकार डिजिटल शिक्षा के माध्यम से हर स्कूल में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देगी। सभी 2102 केंद्रीय प्राथमिक स्कूलों में स्मार्ट क्लास रूम बनाए जाएंगे।

विज्ञापन


राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला लालपानी से 365 केंद्रीय प्राथमिक पाठशालाओं को आईसीटी (सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी) की सुविधा से जोड़ा गया है। कहा कि इसके तहत अब इन सरकारी पाठशालाओं में स्मार्ट क्लास रूम में छात्र पठन और पाठन का स्वरूप बदलेगा। स्टार प्रोजेक्ट (स्ट्रेंथनिंग टीचिंग लर्निंग एंड रिजल्ट फॉर स्टेट्स) के तहत प्रदेश के सभी 2102 सीआरसी (क्लस्टर रिसोर्स सेंटर) यानी केंद्र प्राथमिक पाठशालाओं में आईसीटी की आधारभूत संरचना को तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन


प्रोजेक्ट के तहत प्रत्येक विद्यालय पर 2.5 लाख से कुल 5255 लाख की राशि खर्च की जाएगी। अभी तक 496 केंद्रीय प्राथमिक पाठशालाओं को आधारभूत संरचना दी जा चुकी है। सरकार की ओर से 365 अन्य पाठशालाओं को इसके दायरे में लाया गया है। अब कुल 861 केंद्रीय प्राथमिक पाठशालाओं में स्मार्ट क्लास रूम की सुविधा उपलब्ध हो चुकी है। शेष 1241 केंद्रीय पाठशालाओं को भी इसी वर्ष इस सुविधा से जोड़ दिया जाएगा। शिमला शहरी के विधायक हरीश जनारथा ने शिक्षा मंत्री का आभार जताया। उन्होंने स्कूल की चहारदीवारी लगवाने, ब्वॉयज स्कूल के छात्रावास निर्माण की मांग को शिक्षा मंत्री के समक्ष रखा। मंत्री ने मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा मंत्री ने केंद्र प्राथमिक पाठशालाओं के विद्यार्थियों शिक्षकों से किया संवाद
शिमला। शिक्षा मंत्री ने प्रदेश की जिला बिलासपुर की केंद्र प्राथमिक पाठशाला जुखाला, हमीरपुर की राईल, धर्मशाला की कोतवाली बाजार, सदर मंडी की केंद्र प्राथमिक पाठशालाबागी, सोलन कंडाघाट की केंद्र प्राथमिक पाठशाला कोहलोग के विद्यार्थियों और शिक्षकों से वर्चुअल माध्यम से संवाद भी किया। यू ट्यूब के माध्यम से भी स्कूल ऑनलाइन जोड़े गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed