फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rohit Thakur said more schools with less number of students will be merged from the new academic session

हिमाचल: रोहित ठाकुर बोले- विद्यार्थियों की कम संख्या वाले और स्कूल नए शैक्षणिक सत्र में ही होंगे मर्ज

Sat, 05 Oct 2024 06:06 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 05 Oct 2024 06:06 PM IST
सार

विद्यार्थियों की कम संख्या वाले और स्कूल नए शैक्षणिक सत्र से ही मर्ज होंगे। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया कि 10 बच्चों की संख्या वाले मिडल स्कूलों का दर्जा घटाकर प्राइमरी किया जाएगा।

विज्ञापन
Rohit Thakur said more schools with less number of students will be merged from the new academic session
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में विद्यार्थियों की कम संख्या वाले और स्कूल नए शैक्षणिक सत्र से ही मर्ज होंगे। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया कि 10 बच्चों की संख्या वाले मिडल स्कूलों का दर्जा घटाकर प्राइमरी किया जाएगा। इसी तरह 20 बच्चों से कम संख्या वाले उच्च स्कूलों को मिडल और 25 संख्या वाले वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों को उच्च स्कूल का दर्जा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग ने ऐसे सभी स्कूलों की सूची बनाने को कहा है। चालू शैक्षणिक सत्र के दौरान किसी भी स्कूल का दर्जा कम नहीं होगा या कोई भी स्कूल मर्ज नहीं होगा।

विज्ञापन


सचिवालय में मीडिया से बातचीत में शिक्षा मंत्री ने कहा कि जिला उपनिदेशकों की नियमित पदोन्नति जल्द कर दी जाएगी। अभी एडहॉक पर उपनिदेशक नियुक्त किए हैं। शिक्षा मंत्री ने कहा कि बीते दिनों मर्ज किए करीब 500 स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों को दूसरे स्कूलों में नियुक्त कर दिया है। सिर्फ एक शिक्षक के सहारे चल रहे स्कूलों में नियुक्तियां करने को प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शिक्षा के स्तर पर बढ़ाने के लिए सरकार प्रयासरत है। सभी राज्यों के शिक्षा मॉडल स्टडी किए जा रहे हैं। हर राज्य की अच्छी योजनाओं का अनुसरण किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed