{"_id":"572777154f1c1b63705cd81a","slug":"rocky-murder-case-police-taking-help-of-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"रॉकी मर्डर केस: शूटरों को पकड़ने के लिए सोशल मीडिया का सहारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रॉकी मर्डर केस: शूटरों को पकड़ने के लिए सोशल मीडिया का सहारा
ब्यूरो/अमर उजाला, परवाणू (सोलन)
Updated Wed, 04 May 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
दोनों शूटरों की शिनाख्त के बाद पुलिस सोशल मीडिया के अकाउंट खंगालने में जुटी है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला कालका एनएच पर टीटीआर के पास बीते शनिवार को गैंगवार में पंजाब के नेता जसविंद्र सिंह उर्फ रॉकी को दिनदहाड़े गोली मारकर मौत के घाट उतारने वाले दोनों शूटरों की शिनाख्त के बाद पुलिस सोशल मीडिया के अकाउंट खंगालने में जुटी है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक फेसबुक पर मर्डर को लेकर हो रहे अपडेट पर नजर रखी जा रही है। हिमाचल पुलिस ने तीन टीमें गठित की हैं। जल्द ही शूटरों के ठिकानों पर दबिश देने की बात भी कही जा रही है। शूटरों की शिनाख्त हो चुकी है।
विज्ञापन
उपचाराधीन रॉकी के ड्राइवर एवं रिश्तेदार परमपाल पाली ने होश में आने के बाद दोनों शूटरों को पहचाना था। पुलिस के मुताबिक पूरा गैंग अंडरग्राउंड है। उनके पास लोकेशन पुख्ता है। पुलिस ने आगामी छानबीन करते हुए टोल प्लाजा से सीसीटीवी फुटेज का गहनता से अध्ययन किया है। डीएसपी सोलन प्रमोद चौहान ने कहा कि फेसबुक पर अपडेट देखे जा रहे हैं। अकाउंट खंगाले गए हैं। जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।
विज्ञापन