{"_id":"6978b359be387fee1b029cba","slug":"robotics-research-centre-to-be-set-up-in-himachal-university-shimla-news-c-19-sml1002-669072-2026-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: तीन के दिन के अवकाश के बाद खुली ओपीडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: तीन के दिन के अवकाश के बाद खुली ओपीडी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शिमला। बर्फबारी और तीन दिन के सरकारी अवकाश के बाद मंगलवार को राजधानी के अस्पतालों की ओपीडी खुली। अस्पतालों को जोड़ने वाली सड़कों से बर्फ हटाए जाने पर मरीज ओपीडी के खुलने के साथ ही उपचार करवाने के लिए पहुंचे। हालांकि मंगलवार को ओपीडी में आने वाले मरीजों की संख्या काफी कम रही। दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में अन्य दिनों की तुलना में मंगलवार को पर्ची काउंटर पर भीड़ कम थी। मौसम विभाग की बर्फबारी को लेकर जताई संभावनाओं को देखते हुए बहुत आवश्यक होने पर ही मरीज ओपीडी में उपचार करवाने को पहुंचे थे। आईजीएमसी में भी भीड़ कम रही। कमला नेहरू स्त्री रोग विभाग की ओपीडी में भी मंगलवार को कम संख्या में महिला रोगी ओपीडी में दिखाने को आई थीं। वहीं सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना में 334 मरीजों ने चेकअप करवाया। चमियाना अस्पताल के प्राचार्य एवं कार्यवाहक एमएस डॉ. बृज शर्मा ने बताया कि गेस्ट्रोएंट्रोलॉजी विभाग में सबसे अधिक 92 और कार्डियोलॉजी में 91 मरीजों ने चेकअप करवाया। ब्यूरो