फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Robotic surgery facility started in Tanda Medical College, Chief Minister Sukhu joined virtually from Mohali

हिमाचल: टांडा में रोबोटिक सर्जरी की सुविधा शुरू, मुख्यमंत्री सुक्खू मोहाली से वर्चुअली किया शुभारंभ

Fri, 12 Sep 2025 04:22 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा/टांडा।
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा/टांडा। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 12 Sep 2025 04:22 PM IST
सार

सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय टांडा में रोबोटिक सर्जरी की शुरुआत मोहाली इंटरनेशनल एयरपोर्ट से वर्चुअली की।

विज्ञापन
Robotic surgery facility started in Tanda Medical College, Chief Minister Sukhu joined virtually from Mohali
टांडा में रोबोटिक सर्जरी का सीएम सुक्खू ने वर्चुअली किया शुभारंभ - फोटो : आईपीआर

विस्तार

आईजीएमसी के बाद राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा में भी रोबोटिक सर्जरी शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को 30 करोड़ रुपये से स्थापित इस सुविधा का शुभारंभ किया। सीएम ने चंडीगढ़ एयरपोर्ट से इसका वर्चुअल उद्घाटन किया। मौसम खराब होने के कारण मुख्यमंत्री टांडा मेडिकल कॉलेज नहीं पहुंच पाए। इस मौके पर सीएम ने आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाने के लिए राज्य सरकार के प्रयासों को साझा किया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही टांडा में थ्री टेसला एमआरआई मशीन स्थापित की जाएगी, जिससे मरीजों को उच्च गुणवत्ता की जांच सुविधा उपलब्ध हो सकेंगी। इसके अलावा पेट स्कैन मशीन भी लगाई जाएगी, ताकि मरीजों को जांच के लिए राज्य के बाहर न जाना पड़े। उन्होंने इसके लिए 30 करोड़ रुपये की स्वीकृति भी दी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर यह भी घोषणा की कि टांडा में बीएससी नर्सिंग की सीटों को 60 तक बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन


इसके अलावा, राज्य के चिकित्सा महाविद्यालयों में 150 से 200 पैरामेडिकल स्टाफ की नियुक्ति की जाएगी। हमीरपुर, चंबा, नेरचौक और नाहन जैसे प्रमुख चिकित्सा संस्थानों में भी रोबोटिक सर्जरी की सुविधा को चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए निरंतर काम कर रही है। जो चिकित्सक अपने क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे, उन्हें प्रोत्साहित भी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed