{"_id":"6ae0a0402615f7ab130ef4c5","slug":"robotic-surgery-at-chamiyana-will-now-cost-90000-rupees-shimla-news-c-19-sml1002-811021-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: चमियाना में रोबोटिक सर्जरी का अब 90 हजार रुपये लगेगा शुल्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: चमियाना में रोबोटिक सर्जरी का अब 90 हजार रुपये लगेगा शुल्क
विज्ञापन
सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना में एक साल में तीसरी बार बढ़ाया शुल्क, सामान्य मरीजों को भी राहत नहीं
सामान्य, स्पेशल वार्ड के लिए एक समान होगा शुल्क
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। प्रदेश के अस्पतालों में आधुनिक रोबोटिक सर्जरी की सुविधा मिलने के साथ ही उपचार का खर्च भी बढ़ता जा रहा है। सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना में रोबोटिक सर्जरी का शुल्क बढ़ाकर 90 हजार रुपये कर दिया है।
अब सामान्य और स्पेशल वार्ड में भर्ती मरीजों को सर्जरी के लिए एक समान राशि चुकानी होगी। इससे रोबोटिक सर्जरी करवाने वाले मरीजों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। शुरुआत में अस्पताल में रोबोटिक सर्जरी के लिए सामान्य वार्ड के मरीजों से 30 हजार रुपये और स्पेशल वार्ड के मरीजों से 50 हजार रुपये शुल्क लिया जाता था। इसके बाद 150 ऑपरेशन पूरे होने पर शुल्क बढ़ाकर सामान्य वार्ड के मरीजों के लिए 50 हजार और स्पेशल वार्ड के मरीजों के लिए 80 हजार रुपये कर दिया गया। अब 350 ऑपरेशन पूरे होने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने शुल्क बढ़ाकर 90 हजार रुपये कर दिया है। इस तरह ऑपरेशन की संख्या बढ़ने के साथ शुल्क में तीसरी बार बढ़ोतरी की गई है।
चमियाना और आईजीएमसी में रोबोटिक सर्जरी की सुविधा शुरू होने के बाद प्रदेश के मरीजों को अपने राज्य में ही आधुनिक उपचार उपलब्ध होने लगा था। इससे पहले रोबोटिक सर्जरी करवाने के लिए कई मरीज चंडीगढ़ और एम्स जैसे संस्थानों का रुख करते थे, जहां उन्हें अधिक खर्च उठाना पड़ता था। प्रदेश में यह सुविधा शुरू होने के बाद रोबोटिक सर्जरी करवाने वाले मरीजों की संख्या बढ़ने लगी थी। अब शुल्क में बढ़ोतरी के बाद मरीजों को पहले के मुकाबले अधिक खर्च करना पड़ेगा।
विज्ञापन
हिमकेयर में नहीं होती रोबोटिक सर्जरी
हिमकेयर योजना के तहत रोबोटिक सर्जरी का खर्च कवर नहीं होने से मरीजों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई मरीज हिमकेयर कार्ड के माध्यम से रोबोटिक सर्जरी करवाने का आग्रह करते हैं, लेकिन उन्हें इस सुविधा का लाभ नहीं मिल पाता। ऐसे में शुल्क बढ़ने से मरीजों पर आर्थिक बोझ और बढ़ सकता है। वहीं सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना के प्राचार्य डॉ. ब्रिज शर्मा ने बताया कि रोबोटिक सर्जरी के लिए मरीजों से अब 90 हजार रुपये शुल्क लिया जा रहा है। सरकार से अनुमति लेने के बाद ही शुल्क में बढ़ोतरी की गई।