फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Roads of 36 villages of strategically important Kinnaur-Lahaul will be paved

Strategically Important Roads: सामरिक लिहाज से महत्वपूर्ण किन्नौर-लाहौल के 36 गांवों की सड़कें होंगी पक्की

Wed, 07 Sep 2022 11:24 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 07 Sep 2022 11:24 AM IST
सार

73 किलोमीटर लंबी इन सड़कों के लिए केंद्र सरकार ने करीब 83.19 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया है। सीमा पर विकास होता देख अब चीन भी तिलमिलाएगा। इन सड़कों के पक्का और चौड़ा होने से भारतीय जवानों को चीन सीमा तक पहुंचने में जहां आसानी होगी, वहीं स्थानीय लोगों भी इससे फायदा होगा।

विज्ञापन
Roads of 36 villages of strategically important Kinnaur-Lahaul will be paved
सड़क(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सामरिक लिहाज से महत्वपूर्ण चीन सीमा से सटे किन्नौर और लाहौल-स्पीति जिले के 36 गांवों को जोड़ने वाली पांच सड़कें चौड़ी और पक्की होंगी। 73 किलोमीटर लंबी इन सड़कों के लिए केंद्र सरकार ने करीब 83.19 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया है। सीमा पर विकास होता देख अब चीन भी तिलमिलाएगा। इन सड़कों के पक्का और चौड़ा होने से भारतीय जवानों को चीन सीमा तक पहुंचने में जहां आसानी होगी, वहीं स्थानीय लोगों भी इससे फायदा होगा। गौर हो कि लाहौल-स्पीति की तीन सड़कों को पक्का करने की केंद्र ने पहले ही मंजूरी दे दी थी, लेकिन जो गांव इन सड़कों से जुड़ने हैं, उन गांवों की सूची लोक निर्माण विभाग ने अब जारी की है। इन सड़कों का काम लोक निर्माण विभाग करेगा। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना फेज-तीन के तहत केंद्र ने पैसा स्वीकृत किया है। यह राशि जिला किन्नौर की खादुरा-थोपन सड़क, खाब-टाशिंग सड़क, लाहौल-स्पीति की सिचलिंग-माने-योग्मा सड़क,अटारगो-सगनम- मधुभावा सड़क और लिगटी-रामे लालंगू सड़क पर खर्च होगी।

विज्ञापन


ये गांव जुड़ेंगे सड़कों से
लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर इन चीफ  अजय गुप्ता ने बताया कि किन्नौर जिले के खादुरा, रारंग खास, शीलापुर, स्वाडेन, नमज्ञा, खाब, खाबो, नमज्ञा खास, टशीगंग गांव सड़क से जुड़ेंगे। वहीं, लाहौल-स्पीति के कले, लंदुपदीन, माने कोगमा, माने योगमा, शिचलिंग, छिड़ांग, गुलिंग, किलमूर, काेंगकाेंग, कुंगरी, मिकिम, मुद, फारका, फुकचुंग, राजगाहो, सगनम, सेलिंग, शेरी, तेलिंग, तकशन, तांगटी गोगमा, तांगटी योगमा, तोदनम, उपरला गुलिंग, छोबरांग, लालुंग खास, लिंगटी, रामा खास, शंगलुंग गांव भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed