फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Roads closed and neither collection centers open, gardeners throw apples in drain, video viral

Shimla News: सड़कें बंद होने से तोड़ा सेब हुआ खराब, बागवान ने बहाया नाले में, वीडियो वायरल

Sun, 30 Jul 2023 09:16 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू Published by: Krishan Singh Updated Sun, 30 Jul 2023 09:16 PM IST
सार

प्रदेश में हो रही बारिश के चलते 15 से 20 दिनों से बंद पड़ीं दुर्गम क्षेत्रों की सड़कों के कारण सेब बागवानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। रोहड़ू की बराल पंचायत के चैणु गांव के एक बागवान का तोड़ा हुआ 25 पेटी सी ग्रेड सेब खराब हो गया, जिसके बाद उसने सेब नाले में बहा दिया।

विज्ञापन
Roads closed and neither collection centers open, gardeners throw apples in drain, video viral
बागवानों ने नाले में फेंक दिया सेब। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में हो रही बारिश के चलते 15 से 20 दिनों से बंद पड़ीं दुर्गम क्षेत्रों की सड़कों के कारण सेब बागवानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। रोहड़ू की बराल पंचायत के चैणु गांव के एक बागवान का तोड़ा हुआ 25 पेटी सी ग्रेड सेब खराब हो गया, जिसके बाद उसने सेब नाले में बहा दिया। नाले में सेब बहाने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद कांग्रेस और भाजपा ने एक-दूसरे को घेरना शुरू कर दिया है। बागवानों में रोष है कि सरकार अभी तक सी ग्रेड सेब खरीदने के लिए सभी क्लेक्शन सेंटर भी नहीं खोल पाई है। इन सेंटरों में मंडी मध्यस्थता योजना के तहत सी ग्रेड का सेब सरकार 9.30 रुपये प्रति किलो के हिसाब से खरीदती है।

विज्ञापन


विज्ञापन

15 जुलाई तक क्लेक्शन सेंटर खुल जाते थे। बागवान अपना सी ग्रेड सेब इन सेंटरों में आसानी से बेच देते हैं। आपदा की इस घड़ी में बागवानों को सरकारी अनदेखी के चलते भारी दिक्कतों से दो-चार होना पड़ रहा है। कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पचास प्रतिशत सेब सीजन निपट चुका है, लेकिन अभी तक प्रदेश सरकार एमआईएस के तहत सभी सेब क्लेक्शन सेंटर नहीं खोल पाई है। जुब्बल, कोटखाई और रोहडू उपमंडल में 200 से अधिक सेब क्लेक्शन सेंटर खुलते हैं। इन दिनों बागवान ए-ग्रेड व बी-ग्रेड सेब तो पेटियों में भरकर मंडियों में भेज रहे हैं, लेकिन सी-ग्रेड सेब क्लेक्शन सेंटरों के खुलने से पहले ही खराब हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बागवान रोशन लाल, विवेक, जतिन चौहान, प्रेम, यशपाल, राजिंद्र सिंह, अनिल चौहान, प्रदीप, लाकेश्नर, अशोक, कुलदीप ठाकुर और बबली ठाकुर ने बताया कि सेब सीजन चल रहा है। सड़कों की दशा दयनीय बनी हुई है। वहीं सरकार अभी तक एमआईएस के तहत सेब क्लेक्शन सेंटर नहीं खोल पाई है, जिस कारण बागवानों को सी ग्रेड सेब फेंकना पड़ रहा है। उधर, एचपीएमसी की जुब्बल शाखा के प्रभारी भवानी सिंह ने बताया कि 1 अगस्त तक सेंटर खोल दिए जाएंगे।

नाले में सेब फेंकने के मामले की जांच का जिम्मा एसडीएम को : नेगी
बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि रोहडू की बराल पंचायत के गांव बलासन में नाले में बागवान के सेब फेंकने का मामला सामने आया है। इसकी जांच का जिम्मा एसडीएम को सौंपा गया है। पता चला है कि बागवान ने अपना सेब बेच दिया है। ग्रेडिंग कर जो दागी सेब बचा था, उसे नाले में फेंका गया है। भाजपा कार्यकर्ताओं के इशारों पर यह सब किया गया है।
 

20 दिन से सड़क बंद, बागवान नदी में बहा रहे सेब: बरागटा

वहीं, भाजपा प्रवक्ता चेतन बरागटा ने कहा कि शनिवार सुबह से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें दिख रहा है कि बागवान नदी में सेब बहा रहे हैं। यह बहुत पीड़ा की बात है। उन्होंने कहा कि जिस क्षेत्र का यह वीडियो वायरल हो रहा है, वहां की सड़क 20 दिन से खुल नहीं पाई है। इसके कारण लोगों का सेब बाजार में बिकने के लिए नहीं जा पा रहा है। प्रेस बयान में चेतन बरागटा ने कहा कि अभी तक सेब या तो मंडियों या एचपीएमसी के पास पहुंच जाना चाहिए था, पर ऐसा नहीं हुआ है और यह दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे भी बड़ी बात यह है कि शनिवार को मुख्यमंत्री ने ऊपरी शिमला के दौरे पर आना था पर उनका हेलिकाप्टर नहीं उड़ पाया, इसलिए वे दौरा नहीं कर पाए। वे उनसे पूछना चाहते हैं कि अगर हेलिकाप्टर उड़ेगा नहीं तो वे दौरे नहीं कर पाएंगे। वे सड़क से आते तो ऊपरी शिमला के बागवानों का इससे हौसला बढ़ता। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed