फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   road to interlinkroad to interlink

Shimla News: विकासनगर-पंथाघाटी की सड़कें आपस में जुड़ेंगी, हजारों लोगों को होगा फायदा

Sun, 09 Feb 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
road to interlinkroad to interlink
आज खास
विज्ञापन

महापौर सुरेंद्र चौहान ने रविवार को किया मौके का दौरा, स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं
युवाओं के लिए देवनगर में बनेगा खेल मैदान, पक्के होंगे नाले
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर के विकासनगर और पंथाघाटी क्षेत्र की संपर्क सड़कें जल्द ही आपस में जोड़ी जाएंगी। इनके जुड़ने से लोअर विकासनगर, देवनगर और पंथाघाटी क्षेत्र के हजारों लोगों को फायदा होगा। नगर निगम इन संपर्क सड़कों को आपस में जोड़ेगा।
महापौर सुरेंद्र चौहान ने रविवार को स्थानीय पार्षद रचना भारद्वाज के साथ मौके का दौरा किया। इस दौरान स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं। लोअर विकासनगर सड़क घाटड़ू होते हुए पंथाघाटी शक्ति विहार सड़क से जुड़ेगी। महापौर ने कहा कि अभी 19 लाख रुपये से सड़क का काम शुरू किया जा रहा है। इनके जुड़ने से घाटड़ू लोअर विकासनगर के लोग दोनों वार्डाें की सड़कों से एनएच तक पहुंच सकेंगे। लोअर विकासनगर की एक सड़क को शोघी मैहली बाईपास सड़क से भी जोड़ दिया गया है। महापौर ने देवनगर में प्रस्तावित खेल मैदान की जगह का भी निरीक्षण किया। लोगों ने कहा कि युवाओं के लिए क्षेत्र में मैदान की सुविधा नहीं है। इसलिए यहां मैदान को विकसित किया जाए। मैदान के पास दो नाले हैं जो अभी कच्चे हैं। लोगों ने इन्हें पक्के करने की मांग की। महापौर ने कहा कि जल्द ही इनका तटीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन


कचरे के ढेर देखकर दंग रह गए मेयर
लोअर विकासनगर में घाटड़ू के आसपास पहाड़ियों पर कचरे के ढेर लगे थे। यहां की सफाई व्यवस्था देखकर महापौर भी दंग रह गए। उन्होंने इस बारे में स्थानीय लोगों से बात की। लोगों ने कहा कि इस क्षेत्र में सफाई व्यवस्था रामभरोसे है। कसुम्पटी में सफाई करने वाले कर्मचारी ही इस क्षेत्र में आते हैं। नियमित सफाई न होने से गंदगी फैल गई है। महापौर ने कहा कि जल्द इस व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा। यहां निगम सफाई अभियान भी चलाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed