फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Road Safety will be including in school curriculum of himachal

सड़क सुरक्षा का भी पाठ पढ़ेंगे देवभूमि के विद्यार्थी

Fri, 14 Jun 2019 12:44 PM IST
Krishan Singh धर्मेंद्र पंडित, अमर उजाला, शिमला
धर्मेंद्र पंडित, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 14 Jun 2019 12:44 PM IST
विज्ञापन
Road Safety will be including in school curriculum of himachal
फाइल फोटो

हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए सरकार सड़क सुरक्षा (रोड सेफ्टी) को पाठ्यक्रम में शामिल करने जा रही है। हिमाचल में हर साल औसतन तीन हजार सड़क  दुर्घटनाएं होती हैं।

विज्ञापन


इन हादसों में औसतन 1200 लोगों की मौत होती है। इससे सबक लेते हुए सरकार ने सड़क सुरक्षा को पाठ्यक्रम में शामिल करने का फैसला लिया है। इसके लिए परिवहन विभाग ने एनसीईआरटी और एससीईआरटी को पत्र लिखा है।
विज्ञापन


रोड सेफ्टी की बैठक में इस मामले पर विस्तृत चर्चा हुई है। इसमें फैसला लिया गया है कि जब बच्चा कक्षा में ही यातायात के नियम जानना शुरू कर देगा तो बड़ा होने पर उसे पता रहेगा कि गाड़ी कैसे चलाई जानी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमाचल में अभी सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस, लोक निर्माण विभाग और परिवहन विभाग काम कर रहा है। हादसा होने पर पुलिस विभाग के जवान मौके पर जाते हैं। अगर मौके पर लगता है कि यहां हादसा हुआ है और वह ब्लैक स्पॉट है तो ऐसी स्थिति में लोक निर्माण विभाग इसे ठीक करता है।

इसके अलावा लोक निर्माण विभाग खुद भी अपने स्तर पर इन स्पॉटों का चयन करता है। परिवहन विभाग का मानना है कि हिमाचल में अधिकांश हादसे शराब पीकर गाड़ी चलाने, ओवर स्पीड और ओवर टेक करने से हो रहे हैं। जब इन बातों को पाठ्यक्रम में समझाया जाएगा तो हादसों पर अंकुश लग सकेगा। 

अभिनय और फिल्म निर्माण के कोर्स भी शुरू करेंगे विश्वविद्यालय 

रोड सेफ्टी को पाठ्यक्रम में शामिल करने को लेकर एनसीईआरटी और एनसीईआरटी को पत्र लिख दिया है। हादसों पर अंकुश लगाने के लिए इस प्रक्रिया को अपनाया जा रहा है। - जेएम पठानिया, निदेशक परिवहन विभाग

हिमाचल सरकार की नई फिल्म नीति में भी अभिनय और फिल्म निर्माण को पाठ्यक्रम में शामिल करने की बात है। इससे प्रदेश में विद्यार्थियों को अभिनय की इस कला का प्रशिक्षण दिया जा सकेगा।

सरकार ने फिल्म नीति को पिछले दिनों ही अधिसूचित किया है। इसमें प्रदेश के विश्वविद्यालयों को परफॉर्मिंग आर्ट्स के बारे में कोर्स शुरू करने के लिए प्रोत्साहित करने की बात है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed