फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dharamshala News ›   asian games 2026 himachal four women kabaddi players indian team

खेल: जापान में बजेगा देवभूमि की बेटियों का डंका, स्वर्ण पदक के लिए उतरेंगी हिमाचल की 4 कबड्डी खिलाड़ी

Mon, 24 Aug 2026 02:05 PM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला। Published by: Ankesh Dogra Updated Mon, 24 Aug 2026 02:05 PM IST
सार

Asian Games 2026: जापान में होने वाले एशियन गेम्स के लिए हिमाचल प्रदेश की चार कबड्डी खिलाड़ियों का भारतीय महिला टीम में चयन हुआ है। रितु नेगी, पुष्पा राणा, ज्योति ठाकुर और भावना ठाकुर भारतीय टीम की ओर से मैदान में उतरेंगी। इनमें पुष्पा, ज्योति और भावना एनसीओई धर्मशाला से जुड़ी हैं। केंद्र के इतिहास में पहली बार तीन कबड्डी खिलाड़ियों का एक साथ चयन हुआ है। भावना के चयन से मंडी के पंडोह क्षेत्र में भी खुशी है।

विज्ञापन
asian games 2026 himachal four women kabaddi players indian team
रितु नेगी, पुष्पा राणा, ज्योति ठाकुर, भावना - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

जापान में 19 सितंबर से चार अक्तूबर तक होने वाले एशियन गेम्स में हिमाचल प्रदेश की चार बेटियां भारतीय कबड्डी टीम का हिस्सा बनेंगी। प्रदेश की रितु नेगी, पुष्पा राणा, ज्योति ठाकुर और भावना का भारतीय कबड्डी टीम में चयन हुआ है। 
विज्ञापन


खास बात यह है कि इन खिलाड़ियों में ज्योति, पुष्पा और भावना भारतीय खेल प्राधिकरण के धर्मशाला स्थित नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से जुड़ी हैं। एनसीओई धर्मशाला के लिए भी यह बड़ी उपलब्धि है। केंद्र के इतिहास में पहली बार कबड्डी की तीन खिलाड़ी पुष्पा राणा, ज्योति ठाकुर और भावना ठाकुर एक साथ एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम में चुनी गई हैं।
विज्ञापन


पिछले बार 2023 में सेंटर की दो खिलाड़ी पुष्पा राणा और ज्योति ठाकुर भारतीय टीम का हिस्सा था और भारत ने स्वण पदक जीता था। रितु नेगी हिमाचल की प्रमुख कबड्डी खिलाड़ियों में शामिल हैं और भारतीय टीम के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना चुकी हैं। पिछली बार रितु नेगी के साथ भारतीय टीम को कमान भी थी। वहीं पुष्पा राणा, ज्योति ठाकुर और भावना ने भी घरेलू प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया है। चारों खिलाड़ियों के चयन को हिमाचल में कबड्डी के बढ़ते स्तर और खिलाड़ियों को मिल रही सुविधाओं का परिणाम माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और एनसीओई धर्मशाला की कबड्डी कोच पूजा ठाकुर ने कहा कि यह केंद्र और पूरे हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि पुष्पा, ज्योति और भावना ने लगातार कड़ी मेहनत और अनुशासन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। 
तीन खिलाड़ियों का एक साथ एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम में चयन होना एनसीओई धर्मशाला की प्रशिक्षण व्यवस्था और खिलाड़ियों की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि चारों खिलाड़ी एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन कर देश के लिए पदक जीतेंगी और प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।

भावना के चयन से पंडोह क्षेत्र में खुशी
मंडी के पंडोह क्षेत्र के पिपलागलू गांव में भावना ठाकुर का भारतीय महिला कबड्डी टीम में चयन होने से खुशी की लहर है।  हुआ है। वह 19 सितंबर से 4 अक्तूबर तक गुजरात में एक महीने से चल रहे इंडिया कैंप में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर 30 खिलाड़ियों में से 12 सदस्यीय भारतीय टीम चुनी गई है। जिला कबड्डी संघ के प्रधान श्याम लाल ठाकुर और महासचिव नेत्र सिंह ठाकुर ने भावना को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed