Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Road restoration work in Shanti Vihar ward gains momentum; tarring to begin from the 23rd.

Shimla News: शांति विहार वार्ड में सड़क बहाली का काम तेज, 23 से होगी टारिंग

Wed, 18 Nov 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Road restoration work in Shanti Vihar ward gains momentum; tarring to begin from the 23rd.
एसजेपीएनएल की जलापूर्ति परियोजना के तहत पाइपलाइन बिछाने के बाद दुरुस्त की जा रही सड़क
विज्ञापन

वेट मिक्स मैकाडम का काम पूरा, मेटलिंग के बाद होगी टारिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। शांति विहार वार्ड में 23 नवंबर से सड़क की मेटलिंग और टारिंग का कार्य शुरू होगा। यह कार्य एसजेपीएनएल की जलापूर्ति परियोजना के तहत करवाया जाएगा। पाइपलाइन बिछाने के लिए की गई खोदाई के बाद अब सड़कों को दुरुस्त किया जा रहा है।


सुएज इंडिया की टीम ने शांति विहार वार्ड में वेट मिक्स मैकाडम (डब्ल्यूएमएम) डालने का कार्य पहले ही पूरा कर लिया है। अब इस मार्ग पर मेटलिंग का काम शुरू किया जाएगा। इसके पूरा होने के बाद चरणबद्ध तरीके से टारिंग की जाएगी। इसका उद्देश्य सड़क को जल्द से जल्द यातायात के लिए सुचारु बनाना है। लंबे समय से सड़क की खोदाई के कारण स्थानीय निवासियों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। टारिंग का काम पूरा होने के बाद उन्हें राहत मिलने की उम्मीद है। एसजेपीएनएल और सुएज इंडिया की टीमें सड़क बहाली के कार्य को प्राथमिकता दे रही हैं। विभाग के अनुसार जिन स्थानों पर पाइपलाइन बिछाने का काम पूरा हो चुका है, वहां सड़क बहाली का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। कंपनी ने स्थानीय निवासियों से कार्य में सहयोग करने की अपील की है। मेटलिंग और टारिंग के दौरान लोगों से वाहनों को निर्धारित स्थानों पर पार्क करने और जरूरत के अनुसार वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने का आग्रह किया गया है, ताकि कार्य समय पर पूरा किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article