फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   road closed due to snow

Shimla News: भारी बारिश-बर्फबारी से एनएच पांच समेत कई सड़कें बंद, 100 रूट फेल

Fri, 28 Feb 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
road closed due to snow
शिमला में शुक्रवार को दिनभर बारीश होती रही  और घनी धूंध छाई रही फोटो अमर उजाला
शिमला-रामपुर एनएच नारकंडा में बहाल, रोहड़ू और चौपाल के आवाजाही बंद
विज्ञापन

रामपुर-लुहरी मार्ग पर भूस्खलन, खिड़की में फंसी एचआरटीसी बस
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। जिले में दो दिनों से जारी भारी बारिश और बर्फबारी के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। एनएच-5 समेत जिला के कई मार्ग शुक्रवार दिनभर यातायात के लिए बंद रहे। हालांकि, नेशनल हाईवे को शाम तक बहाल कर दिया गया है।
भारी बारिश और बर्फबारी के कारण शुक्रवार को एचआरटीसी के 100 रूट फेल हो गए। इससे लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। शिमला-चौपाल मार्ग पर वाहनों की आवाजाही अवरुद्ध है। चौपाल में बर्फबारी के कारण लोकल रूट भी ठप हैं। शिमला रोहड़ू मार्ग खड़ापत्थर में बर्फबारी के कारण अवरुद्ध हो गया है। तारादेवी डिपो के करीब 80 रूट फेल हुए हैं। बर्फबारी और बारिश की वजह से डिपो की कोई भी बस न ही शिमला से अपर शिमला के लिए भेजी गईं और न ही अपर शिमला से शिमला पहुंचीं।
विज्ञापन

इनसेट
बस यात्री और चालक-परिचालक फॉर बाई फॉर वाहन भेजकर निकाले
वीरवार रात को बर्फबारी के कारण शिमला-चौपाल बस खिड़की के पास फंस गई। उस समय बस में 7 से 8 यात्री और चालक-परिचालक सवार थे। मामले की सूचना प्रशासन को मिली जिसके बाद देर रात को फॉर बाई फॉर वाहन भेजकर यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया। इसी तरह शिमला ग्रामीण और लोकल डिपो के 20 रूट प्रभावित हुए। एचआरटीसी तारादेवी के आरएम पंकज ठाकुर ने बताया कि बारिश और बर्फबारी के कारण 80 रूट प्रभावित हुए हैं। मार्ग बंद होने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों से भी बसें नहीं आ पाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
बस स्टॉपेज पर घंटों खड़े रहे लोग, नहीं मिलीं बसें
शिमला से अपर शिमला के लिए बसों की आवाजाही नहीं होने से यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालत यह थी की लोग शिमला समेत ग्रामीण क्षेत्रों में घंटों तक बसों का इंतजार करते रहे। मजबूर में लोगों को टैक्सी और निजी वाहनों से गंतव्य के लिए रवाना होना पड़ा। इसमें ग्रामीण क्षेत्रों से शिमला आने वाले वे लोग भी शामिल थे जिन्हें अपने बच्चों को स्कूल भेजना था। सर्दी की छुट्टी के बाद निजी स्कूल खुल रहे हैं। जनोग के रहने वाले राकेश ने बताया कि उन्हें जरूरी काम से घर जाना था। इसके लिए वह एक घंटा आईजीएमसी बस स्टॉपेज पर खड़े रहे लेकिन एचआरटीसी की बस नहीं मिली। इसके बाद वह लिफ्ट लेकर गंतव्य के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed