फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   road block

बहाली के कुछ घंटे बाद मनाली-लेह सड़क फिर बंद

Wed, 21 Aug 2019 09:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2019 09:36 PM IST
विज्ञापन
road block
मनाली-लेह मार्ग पर हुए भुस्खलन के बाद फसे मटर लेकर लौट रहे ट्रक चालक खाना बनाते हुए। - फोटो : Kullu
केलांग (लाहौल-स्पीति)। मनाली-लेह सामरिक मार्ग पर फंसे वाहनों को बुधवार दोपहर बाद 36 घंटे के बाद रफ्तार मिली। तीस मीटर हिस्से को दुरुस्त करने में बीआरओ को डेढ़ दिन का समय लग गया। लेकिन बहाली के कुछ घंटे बाद शाम को करीब 6.30 बजे मनाली-लेह मार्ग फिर बंद हो गया। इस दौरान सेना, पर्यटक, मालवाहक वाहनों के अलावा सब्जियों से लदे सैकड़ों मालवाहक वाहन फिर से फंस गए।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि मंगलवार तड़के करीब चार बजे भूस्खलन में एक तेल का टैंकर दब गया था, जिसे निकालकर बुधवार दोपहर बाद करीब चार बजे मार्ग को बहाल किया गया। बीआरओ ने मंगलवार दोपहर बाद राहत कार्य शुरू किया था। देर शाम कुछ घंटों के लिए सड़क को छोटे वाहनों के लिए बहाल किया गया। लेकिन रात को भारी बारिश से भूस्खलन के कारण सड़क फिर बंद हो गई। ऐसे में मंगलवार रात भर वाहनों की कतारें लगी रहीं। रोहतांग और मढ़ी में फंसे वाहनों में सवार लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसमें मनाली की तरफ से केलांग की ओर गए कई लोगों को तो रात को ही मनाली लौटना पड़ा। मढ़ी से रोहतांग और मढ़ी से कोठी के बीच फंसे लोगों को भी खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हजारों पर्यटक और जनजातीय लोग रोहतांग और गुलाबा के बीच भी फंसे रहे। बीआरओ के कमांडर उमा शंकर ने कहा कि बुधवार शाम को मनाली-लेह मार्ग बड़े वाहनों के लिए बहाल कर दिया गया है। लेकिन शाम को फिर भूस्खलन होने से यह मार्ग फिर बंद हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed