फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Road Accident Una, uncontrollable bus full of devotees overturned on the road in Mubarikpur

Road Accident Una: अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी श्रद्धालुओं से भरी बस, 28 को आईं चोटें

Fri, 26 Aug 2022 08:12 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंंब(ऊना)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंंब(ऊना) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 26 Aug 2022 08:12 PM IST
सार

 मुबारिकपुर के समीप घे दा घट्टा में चिंतपूर्णी से लौट रही श्रद्धालुओं की बस पलट गई। हादसे में 28 श्रद्धालुओं को चोटे आई हैं। इनमें दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर किया गया है। 

विज्ञापन
Road Accident Una, uncontrollable bus full of devotees overturned on the road in Mubarikpur
अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी बस। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के अंब क्षेत्र के मुबारिकपुर के समीप घे दा घट्टा में चिंतपूर्णी से लौट रही श्रद्धालुओं की बस पलट गई। हादसे में 28 श्रद्धालुओं को चोटे आई हैं। इनमें दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर किया गया है। बस में लगभग 42 श्रद्धालु सवार थे। सभी श्रद्धालु मध्यप्रदेश के जिला मंदसौर के रहने वाले हैं। पुलिस ने केस दर्ज जांच शुरू कर दी है। मुबारिकपुर-भरवाईं मार्ग पर घे दा घट्टा में शुक्रवार दोपहर को श्रद्धालुओं की बस उतराई में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में गंभीर घायल गोपालीबाई पत्नी उदयराम निवासी उत्परा जिला मंदसौर और बस चालक पुष्पराज को क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना रेफर किया गया है। दुर्घटना के चलते मार्ग पर कुछ देर के लिए जाम लग गया। चिंतपूर्णी में माथा टेककर श्रद्धालु कुरुक्षेत्र जा रहे थे। चिंतपूर्णी से लगभग 12 किलोमीटर दूर हादसा हो गया। सूचना मिलने पर एसडीएम अंब डॉ. मदन कुमार ने सिविल अस्पताल अंब पहुंचकर घायलों का कुशलक्षेम जाना। उधर, डीएसपी वसुधा सूद ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन


ये हुए हादसे में घायल 
रुकमणि पत्नी जीतराम निवासी बोरखेड़ी, सोहनबाई पत्नी उदय निवासी उदयपुरा, शंभूलाल निवासी उदयपुरा, रामनारायण निवासी उदयपुरा, निर्मला पत्नी विशूलाल निवासी छोटी सदारी, कमलाबाई नीमज, किरण निवासी नामनखेड़ी, शारदा गिरियाखेड़ा, लेरीबाई पत्नी रूपलाल निवासी नीमज, सरिता पत्नी सूरत राम निवासी गुज्जरबिला, नरसिंह निवासी उदयपुरा, काला चौहान मंदसौर, परमानंद निवासी जागा खेड़ी, नीनूराम निवासी गलियारिया, नव सिंह निवासी उदयपुरा, प्रेमबाई पत्नी नरसिंह निवासी उदयपुरा, शंभरलाल निवासी माधोपुरा, गंगाबाई निवासी उदयपुरा, पूजा गरियाखेड़ा, मांगीबाई निवासी मोतीपुरा, कृष्णाबाई निवासी मंदसौर, जमनाबाई निवासी मंदसौर, कंगाबाई निवासी उदयपुरा और हरीश निवासी नीमज हादसे में घायल हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed