फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Road accident: two cars crashed at the same place in a span of 10 minutes on Deiya Nerwa road, two died

Shimla: देइया-नेरवा मार्ग पर 10 मिनट के भीतर एक ही जगह गिरीं दो गाड़ियां, तीन की मौत

Mon, 10 Oct 2022 08:48 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नेरवा(रोहड़ू)
संवाद न्यूज एजेंसी, नेरवा(रोहड़ू) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 10 Oct 2022 08:48 PM IST
सार

देइया-नेरवा मार्ग पर जल शक्ति विभाग के स्टोर के समीप  गिल्लड़ नाला में सोमवार दोपहर एक ही जगह दस मिनट के भीतर दो गाड़ियां दुर्घटनाग्रस्त हो गईं।

विज्ञापन
Road accident: two cars crashed at the same place in a span of 10 minutes on Deiya Nerwa road, two died
एक ही स्थान पर नाले में गिरीं दो कारें। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में देइया-नेरवा मार्ग पर जल शक्ति विभाग के स्टोर के समीप  गिल्लड़ नाला में सोमवार दोपहर एक ही जगह दस मिनट के भीतर दो गाड़ियां दुर्घटनाग्रस्त हो गईं। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। इसमें एक घायल ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर करीब एक बजे कार में सवार होकर तीन युवक दयांडली से नेरवा की तरफ आ रहे थे। इस दौरान गिल्लड़ नाला के समीप कार सड़क से लुढ़ककर करीब 50 मीटर नीचे नाले में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया ही था कि इसी बीच सड़क के किनारे खड़ी एक अन्य कार लुढ़कर पहले से दुर्घटनाग्रस्त कार के समीप जा गिरी। गनीमत रही कि कार में कोई व्यक्ति सवार नहीं था। वहीं राहत और बचाव कार्यों में जुटे लोगों में से कोई इसकी चपेट में नहीं आया।

विज्ञापन


मृतकों की पहचान मनोज जिंटा (33) पुत्र केवल राम जिंटा,  विक्रम जिंटा (23) पुत्र रामलाल निवासी और विनोद जिंटा पुत्र काना सिंह निवासी गांव ढाढ़ू तहसील और डाकघर नेरवा के रूप में हुई है। विनोद को घायल अवस्था में उपचार के लिए नेरवा अस्पताल लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसने आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद मृतकों के शव परिजनों के हवाले कर दिए गए हैं। एसडीपीओ चौपाल राजकुमार ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि नेरवा थाना में मामला दर्जकर हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।  प्रशासन की तरफ से मृतकों के परिजनों को दस-दस हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की गई है।
विज्ञापन


हादसे पर जताया शोक 
नगर पंचायत नेरवा की अध्यक्ष बबिता तंगड़ाईक, व्यापार मंडल नेरवा के अध्यक्ष राजीव भिख्टा, उपाध्यक्ष दिनेश अमरेट ने हादसे पर शोक जताया है। वहीं शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed