फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Road Accident theog, Pickup fell into a deep gorge in Theog, two people died

Road Accident: ठियोग में पिकअप गहरी खाई में गिरी, दो लोगों की मौत

Fri, 18 Nov 2022 07:50 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ठियोग (रामपुर बुशहर)
संवाद न्यूज एजेंसी, ठियोग (रामपुर बुशहर) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 18 Nov 2022 07:50 PM IST
सार

प्रदेश के शिमला जिले के उपमंडल ठियोग में एनएच-05 पर सरुवन के पास एक पिकअप गुरुवार रात को गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत गई है। शुक्रवार शाम को पिकअप के खाई में गिरे होने की सूचना पुलिस को मिली। 

विज्ञापन
Road Accident theog, Pickup fell into a deep gorge in Theog, two people died
सड़क हादसा(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के उपमंडल ठियोग में एनएच-05 पर सरुवन के पास एक पिकअप गुरुवार रात को गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत गई है। शुक्रवार शाम को पिकअप के खाई में गिरे होने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस टीम ने गहरी खाई से शव बाहर निकाले। अभी तक शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पिकअप रामपुर से शिमला की ओर जा रही थी। गुरुवार देर रात हादस हो गया, लेकिन इसकी भनक किसी को नहीं लगी। खाई में जिस जगह पर यह हादसा हुआ वहां कोई रिहायशी मकान भी नहीं है। शुक्रवार देर शाम के बकरियां चराने वाले गद्दी समुदाय के लोगों ने दुर्र्घटनाग्रस्त वाहन देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद शवों को गहरी खाई से बाहर निकाला। थाना प्रभारी कुलबीर सिंह ने बताया कि शवों को ठियोग अस्पताल पहुंचा दिया गया है। शनिवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि गाड़ी का नंबर एचपी 06बी 3793 है। पुलिस छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन


फागू बाजार के पास मिला शव, नहीं हुई शिनाख्त  
 ठियोग उपमंडल के अंतर्गत फागू बाजार के नजदीक नाली में पुलिस ने एक शव बरामद किया है। शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार व्यक्ति की आयु करीब 40 साल है। शव पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में व्यक्ति की मौत ठंड लगने से हुई लग रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि जानकारी मिलने पर पुलिस चौकी फागू या पुलिस थाना ठियोग को सूचित करें। डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने पुष्टि की है। 
विज्ञापन

 

जाखू में गिरा देवदार का पेड़, कार को पहुंचा नुकसान
वहीं शिमला शहर के जाखू क्षेत्र में शुक्रवार शाम देवदार का बड़ा पेड़ एक कार पर गिर गया। इससे कार को काफी नुकसान पहुंचा है। वन विभाग के अनुसार यह पेड़ हॉली लॉज के समीप एक निजी जमीन पर खड़ा था। जड़ें खोखली होने के कारण अचानक ढह गया। गनीमत रही कि कार में कोई नहीं था, नहीं तो बड़ा नुकसान हो सकता था।  उधर, स्थानीय निवासी मंगत, डॉ. नानक चंद, डॉ. अनीता, दिलीप और अशोक कुमार ने बताया कि यहां पर दो और पेड़ हैं, जो कभी भी गिर सकते हैं। इनकी जड़ें भी खोखली हो चुकी हैं। लोगों का कहना है कि कई बार वन विभाग और नगर निगम को शिकायत की है, लेकिन बावजूद इसके ध्यान नहीं दिया गया है। डीएफओ शिमला शहरी अनिता भारद्वाज ने कहा कि यह पेड़ निजी जमीन पर खड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed