Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   road accident: The car of a family returning from a wedding ceremony in Aslu fell into a ditch

हिमाचल: असलू में शादी समारोह से लाैट रहे परिवार की कार खाई में गिरी, बच्ची की मौत, चार लोग घायल

Sat, 15 Feb 2025 06:51 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, दाड़लाघाट (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, दाड़लाघाट (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 15 Feb 2025 06:51 PM IST
सार

सोलन जिले के दाड़लाघाट के असलू के समीप सड़क हादसे में एक तीन माह की बच्ची की मौत हो गई व चार लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन
road accident: The car of a family returning from a wedding ceremony in Aslu fell into a ditch
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के दाड़लाघाट के असलू के समीप सड़क हादसे में एक तीन माह की बच्ची की मौत हो गई व चार लोग घायल हो गए। पुलिस जानकारी के मीना कुमारी पत्नी शशि पाल, निवासी गांव तुणी, अर्की जिला सोलन ने शिकायत दर्ज करवाई है कि यह गाड़ी में अपने पति व दो बेटियों के साथ गांव चौरूटू में शादी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गई थी।

विज्ञापन

 

Trending Videos

जब यह परिवार सहित शादी से वापस लौट रही थी तो गांव असलु के पास चालक कमलेश कुमार ने लापरवाहीपूर्वक गाड़ी चलाने के कारण अपना नियंत्रण खो दिया। जिससे गाड़ी सड़क से करीब 20 फीट खाई में चली गई। इस हादसे में मीना कुमारी, शशि पाल, पूजा वर्मा को शरीर में चोटें आई है। जबकि शिवांशी की हादसे के कारण मौत हो गई है। उधर, मामले की पुष्टि डीएसपी दाड़लाघाट संदीप शर्मा ने की। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तत्तापानी के पास खाई में गिरी कार, शिमला निवासी की मौत
वहीं, करसोग-शिमला मार्ग पर जरोड़ (माहोटा) के पास शुक्रवार देर रात एक कार 450 मीटर खाई में जा गिरी। हादसे में शिमला जिले के व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। कार सवार पांगणा से शिमला की ओर जा रहा था। तत्तापानी से करीब आठ किलोमीटर पीछे जरोड़ (माहोटा) नामक स्थान के पास कार अचानक अनियंत्रित होकर लगभग 450 मीटर नीचे खाई में गिर गई। कार सवार दीनानाथ (45) निवासी गांव दगयाना डाकघर अखरोह तहसील सदर शिमला की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दीनानाथ किसी निजी कार्य से पांगणा आया था। शाम को वापस शिमला जा रहा था कि रास्ते में गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही तत्तापानी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से शव को खाई से बाहर निकाला। पोस्टमार्टम के लिए शव नागरिक चिकित्सालय सुन्नी ले जाया गया। उधर, थाना प्रभारी विपिन चौधरी ने बताया कि जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed